PM Modi in Maharashtra: पीएम मोदी ने नासिक में किया मेगा रोड शो, कालाराम मंदिर में की पूजा अर्चना

PM Modi in Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में युवाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य पेश किया गया। पीएम के मौजूदगी में युवाओं ने मार्च-पास्ट किया। फिर उन्होंने महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 2:30 PM
PM MODI MAHARASHTRA VISIT: पीएम मोदी ने रोड शो के बाद श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना भी की PM MODI MAHARASHTRA VISIT: पीएम मोदी ने रोड शो के बाद श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना भी की

PM Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार को एक रोड शो किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने रामकुंड तथा श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इसके बाद पीएम मोदी ने यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री का रोड शो होटल मिर्ची चौक से शुरू हुआ। उनके साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेता मौजूद थे।

हजारों लोग प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए रोड शो वाले मार्गों पर मौजूद थे। इस दौरान अनेक कलाकारों और आदिवासियों ने प्रस्तुतियां दी। विशेष समूहों जैसे नासिक ढोल ने भी कार्यक्रम पेश किया। लगभग 35 मिनट लंबा रोड शो दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के बाद संत जनार्दन स्वामी महाराज चौक पर समाप्त हुआ। रोड शो के बाद पीएम मोदी गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड पहुंचे, जहां उन्हें नासिक पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पारंपरिक 'पगड़ी' भेंट की।

पीएम मोदी ने वहां जल पूजन और आरती की। उन्होंने अखिल भारतीय स्वामी समर्थ गुरुकुल पीठ के प्रमुख अन्नासाहेब मोरे, नासिक स्थित कैलास मठ के स्वामी संविदानंद सरस्वती और भाजपा के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के तुषार भोसले से भी मुलाकात की।


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का CEC-EC के चयन के लिए CJI को पैनल से हटाने वाले नए कानून पर रोक लगाने से इनकार

प्रधानमंत्री ने भगवान राम के प्रख्यात मंदिर कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना की। यह मंदिर दो मार्च 1930 को बीआर आंबेडकर द्वारा मंदिर में दलितों के प्रवेश की मांग को लेकर शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में युवाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य पेश किया गया। पीएम के मौजूदगी में युवाओं ने मार्च-पास्ट किया। फिर उन्होंने महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।