Get App

PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री किशिदा से की शिखर वार्ता, रूस-यूक्रेन जंग सहित इन अहम मुद्दों पर हुई बात

PM नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री ने फुमियो किशिदा ने 14वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2022 पर 8:24 PM
PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री किशिदा से की शिखर वार्ता, रूस-यूक्रेन जंग सहित इन अहम मुद्दों पर हुई बात
PM मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली हैदराबाद हाउस में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की

जापान के प्रधानमंत्री (Japanese Prime Minister) फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को नई दिल्ली हैदराबाद हाउस में उनसे मुलाकात की इसके बाद दोनों नेताओं ने 14वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन (14th India-Japan Annual Summit) में शामिल हुए और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनो नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और बढ़ावा देने के तरीकों सहित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

14वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भारत-जापान आर्थिक मंच को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "प्रगति, समृद्धि और साझेदारी भारत-जापान संबंधों के आधार हैं। हम भारत में जापानी कंपनियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

उन्होंने कहा, "भारत-जापान आर्थिक साझेदारी के बीच आर्थिक साझेदारी में प्रगति हुई है। जापान भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। भारत-जापान मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर 'वन टीम-वन प्रोजेक्ट' के रूप में काम कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें