Get App

PM Modi Jharkhand Visit: पीएम मोदी ने टाटानगर-पटना वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, कहा - आदिवासी और गरीब देश की पहली प्राथमिकता में हैं

PM Narendra Modi visit to Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (15 सितंबर 2024) झारखंड के जमशेदपुर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेनों से धार्मिक पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2024 पर 11:47 AM
PM Modi Jharkhand Visit: पीएम मोदी ने टाटानगर-पटना वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, कहा - आदिवासी और गरीब देश की पहली प्राथमिकता में हैं
PM Narendra Modi visit to Jamshedpur: पीएम मोदी कई रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (15 सितंबर) रविवर को झारखंड के जमशेदपुर दौरे पर हैं।  पीएम मोदी टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर 6 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमेशदपुर के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के टाटानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे। उन्होंने लाभार्थियों को सहायता की पहली किश्त भी जारी कर दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इसके साथ हजारों लोगों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर, मैं झारखंड की जनता को इन सभी विकास परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।

आदिवासी, गरीब देश की पहली प्राथमिकता में हैं – पीएम मोदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें