PMC Bank Crisis: घोटाले में शामिल 3 आरोपियों को मिली न्यायिक हिरासत

HDIL के चेयरमैन राकेश वाधवान, बेटे सारंग और बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अपडेटेड Oct 16, 2019 पर 5:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

PMC Bank घोटाला मामला अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। जिसकी सुनवाई जल्द 18 अक्टूबर को होने वाली है। इस मामले में मुंबई की एस्प्लेनेड (किला) कोर्ट ने HDIL के चेयरमैन राकेश वाधवान, बेटे सारंग और बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने Housing Development and Infrastructure Limited (HDIL) के चेयरमैन राकेश वाधवन उनके बेटे सारंग वाधवन और बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दरअसल Punjab & Maharashtra Co-operative Bank Ltd के तीनों आरपियों की बुधवार को हिरासत खत्म हो रही थी, जिसे पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था।
इधर बैंक में जिन लोगों के पैसे जमा हैं, वो कोर्ट के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उनकी डिपोजिट रकम जल्द ही दी जाए।
बता दें कि PMC बैंक में 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने के आरोप में वाधवान और उनके बेटे को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 5 अक्टूबर को बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

 सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।