Punjab Election Results 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को करीब 92 सीटें मिलती दिख रही है। आप की आंधी में कांग्रेस और अकाली सहित अन्य सभी पार्टियों के बड़े-बड़े दिग्गज नेता उड़ गए हैं। अब सवाल यह है कि क्या आम आदमी पार्टी भारत में राष्ट्रीय दलों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है?
