Assembly Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च किया 'Ek Mauka Kejriwal Ko' कैंपेन, लोगों से की ये अपील

Arvind Kejriwal ने अन्य राज्यों के लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:22 PM
Kejriwal ने कहा कि आज से Ek Mauka Kejriwal ko कैंपन शुरु कर रहे हैं

Assembly Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी आम आदमी पार्टी (AAP) का 'एक मौका आप को' अभियान शुरू किया। एक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के निवासियों से आम आदमी पार्टी शासन के तहत विकास के काम वाले वीडियो बनाने और अन्य राज्यों के लोगों से पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आज से ‘एक मौका केजरीवाल को’ (Ek Mauka AAP Ko) कैंपन शुरु कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसमें दिल्ली के लोग दूसरे राज्यों के लोगों को वीडियो बनाकर बताएं की राजधानी में क्या अच्छे काम हुए हैं। वीडियो में जानता बताए कि दिल्ली सरकार के क्या काम अच्छे लगे और उससे कितना फायदा हुआ।

CBSE Result 2022: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टर्म-1 का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे चेक करें


केजरीवाल ने लोगों के अपील करते हुए कहा कि आप लोग वीडियो के अंत में लोगों से अपील करें की आम आदमी पार्टी को एक मौका दें और उसे सोशल मीडिया में अपलोड करें। जिन 50 लोगों की वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होगी मैं चुनाव के बाद उनके साथ डिनर करूंगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास चुनाव लड़ने के लिये करोड़ों रुपये नहीं है, मेरी संपत्ति आप लोग है। अगर आप लोग साथ देंगे तो आवाज दूर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बदलाव आया क्योंकि दिल्ली वालों ने हमें "एक मौका" दिया, अब ये बदलाव पूरे देश में आना चाहिए!

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में दिल्ली में AAP सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है और इस काम की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने हमारे मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा किया और पूर्व प्रथम अमेरिकी महिला ने हमारे स्कूलों का दौरा किया। दिल्ली में 24 घंटे बिजली उपबल्ध है। हम ऐसा करने में सक्षम थे, क्योंकि आपने हमें मौका दिया।

सीएम ने दिल्लीवासियों से कहा कि देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इनमें से किसी राज्य में अगर आपके रिश्तेदार रहते हैं तो उनको ये वीडियो जरूर भेजें और उनसे अपील करें कि अपने राज्य के चुनाव में आम आदमी पार्टी को ही वोट दें। तभी उनको भी दिल्ली जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि जिनको भी 'एक मौका केजरीवाल को' अभियान के वीडियो दिखें, वो सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा उसे शेयर करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।