Punjab Election 2022: पंजाब में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Bhagwant Mann संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:26 PM
Punjab विधानसभा चुनाव में भगवंत मान AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं

Punjab Election 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर जिले के धूरी से राज्य का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने गुरुवार को की। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के मुखिया और सांसद भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP का सीएम चेहरा होंगे।

विधानसभा क्षेत्र का आधिकारिक तौर पर ऐलान करने के लिए पार्टी की ओर से दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। 48 वर्षीय भगवंत मान संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं।


Kamala Harris: जो बाइडेन बोले- 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस उनकी साथी होंगी

केजरीवाल ने मिस्ड कॉल के जरिए चलाए गए ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के परिणाम की घोषणा एक जन सभा में की। पार्टी नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के वास्ते चलाए गए इस अभियान के तहत पार्टी को 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं।

सीएम केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि 21.59 लाख प्रतिक्रियाओं में मेरे नाम सहित कई लोगों के नाम आए। मैंने पहले ही कहा था कि मैं दौड़ में नहीं हूं। हम उन वोट (जिनमें केजरीवाल का नाम है) को अमान्य घोषित कर रहे हैं। शेष बचे अन्य मतों में से 93.3 प्रतिशत लोगों ने सरदार भगवंत मान का नाम दिया था।

वहीं, दूसरे नंबर पर (कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख) नवजोत सिंह सिद्धू का नाम 3.16 प्रतिशत लोगों ने दिया। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान को औपचारिक रूप से ‘आप’ का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाता है। मान इस घोषणा के बाद भावुक हो गए। मान की मां और बहन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।

गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी। पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में ‘आप’ एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।