Get App

President Rule in Delhi: दिल्ली में लग सकता है राष्ट्रपति शासन! क्या सच हो सकती है AAP नेता आतिशी की आशंका?

President Rule in Delhi: दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा "बीजेपी दिल्ली में कोई चुनाव नहीं जीत सकी, उन्हें पता है कि अगर आज चुनाव होगा, तो अरविंद केजरीवाल इसे जीतेंगे। इसलिए, बीजेपी की केंद्र सरकार एक साजिश के तहत दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने 2013 में भी यही गलती की थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 12, 2024 पर 2:50 PM
President Rule in Delhi: दिल्ली में लग सकता है राष्ट्रपति शासन! क्या सच हो सकती है AAP नेता आतिशी की आशंका?
आतिशी ने इसके पीछ कई ऐसा घटनाओं का हवाला भी दिया, जिससे उन्हें आशंका है कि राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है

President Rule in Delhi: दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी (Atishi) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन (President Rule) लगाने के लिए एक बड़ी राजनीतिक साजिश रच रही है। आतिशी ने इसके पीछ कई ऐसा घटनाओं का हवाला भी दिया, जिससे उन्हें आशंका है कि राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। हालांकि, BJP ने उनके इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए पूरी तरह से खारिज कर दिया।

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी उनकी सरकार को गिराने के लिए एक राजनीतिक साजिश है। हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाएगा। लेकिन दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी और जनादेश के खिलाफ होगा।"

आतिशी ने बताया ये कारण

आतिशी ने पत्रकारों का सामने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो इस आशंका की ओर इशारा करती हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के किसी वरिष्ठ अधिकारी को दिल्ली में तैनात नहीं किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें