Credit Cards

AAP Protest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- ऑपरेशन झाड़ू चलाया जा रहा है, हमारे नेता होंगे गिरफ्तार, पार्टी दफ्तर बंद कराएंगे

AAP March: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भाजपा हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया है। प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कुछ आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा है कि AAP ने प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं ली है। इसलिए उन्हें मार्च करने नहीं दिया जाएगा

अपडेटेड May 19, 2024 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
AAP March: केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने हमें खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच सियारी पारा भी गरम हो गया है। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में सियासत तेज हो गई है। केजरीवाल के आरोपी निजी सचिव विभव कुमार को देर रात कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। इस मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सड़क पर उतर गए हैं। दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर आम आदमी पार्टी (AAP) का आज विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कुछ आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने कहा है कि AAP ने प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं ली है। लिहाजा उन्हें मार्च करने नहीं दिया जाएगा। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां लोगों को संबोधित किया।

मिशन झाड़ू चलाया जा रहा है


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मिशन झाड़ू चलाया जा रहा है। इसके तहत आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद AAP के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे। इसके पहले कि आम आदमी पार्टी BJP के लिए चुनौती बने उसके लिए इसे कुचल देना चाहती है। AAP के नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। हमारे नेताओं मनीष, सत्येंद्र, संजय को पकड़ लिया। कल मेरे पीए को अरेस्ट कर लिया। अब कह रहे राघव को अरेस्ट करेंगे। सौरभ को आतिशी को अरेस्ट करेंगे। आज हम सब इकट्‌ठे हैं। आज हम लोगों को अरेस्ट कर लीजिए।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक-एक करके आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। इसकी वजह ये है कि वो अरविंद केजरीवाल के काम से डरते हैं। वो आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 3 प्लान बनाए हैं। उन्हें लगता है कि वे हमें ऐसे खत्म कर देंगे। आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है। जैसे काम हमने दिल्ली पंजाब में किए हैं। वैसे 75 साल में किसी ने नहीं किए हैं। ये विचारधारा की सरकार ईमानदारी से ऐसे भी चल सकती है ये देश में तेजी से फैल रही है। दिल्ली-पंजाब में हमने सरकारी स्कूल ठीक कर दिए। गरीब बच्चों को शिक्षा मिलने लगी तो उन्हें लगा कि इनको रोको। इन्होंने केजरीवाल को रोकने का प्लान बनाया है।

Swati Maliwal Assault Case: 5 दिन की पुलिस हिरासत में गए बिभव कुमार, दिल्ली पुलिस ने कहा- 'घातक हो सकता था हमला'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।