Get App

दशहरे पर दिल्ली में 3500 जगहों पर कूड़े से बने रावण का दहन करेगी AAP, बताया BJP के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

राजिंदर नगर से ‘AAP’ के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि AAP नेता और समर्थक अलग अलग स्थानों जगहों पर पुतले जलाने के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे और दिल्ली नगर निगम चुनाव 'जल्द से जल्द' कराने की मांग करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2022 पर 10:33 PM
दशहरे पर दिल्ली में 3500 जगहों पर कूड़े से बने रावण का दहन करेगी AAP, बताया BJP के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
दशहरे पर दिल्ली में 3500 जगहों पर कूड़े से बने रावण का दहन करेगी AAP

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में साफ-सफाई के रख-रखाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'विफलता' के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) मंगलवार को यहां लगभग 3,500 जगहों पर कूड़े से बने रावण के पुतले (Ravan Dahan) जलाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, राजिंदर नगर से ‘AAP’ के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि AAP नेता और समर्थक अलग अलग स्थानों जगहों पर पुतले जलाने के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे और दिल्ली नगर निगम चुनाव 'जल्द से जल्द' कराने की मांग करेंगे।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, जब कहा गया कि खुले में कूड़ा जलाना गैरकानूनी है और इस तरह के प्रदर्शन से वायु प्रदूषण बढ़ेगा, तो पाठक ने कहा कि यह केवल एक 'प्रतीकात्मक' कार्रवाई होगी।

दिल्ली की तीनों तत्कालीन नगर निगमों पर BJP का शासन था और उनका मई में एकीकरण कर दिया गया था। उनका नाम दिल्ली नगर निगम (MCD) कर दिया गया है। AAP के आरोप पर MCD या BJP की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें