बॉलीवुड के फेमस ऐक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट है। अभिषेक भले ही इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हों लेकिन उनको लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि वे जल्दी ही अपनी पॉलिटिकल पारी को शुरु कर सकते हैं। दरअसल अभिषेक बच्चन को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश के शहर और उनके पिता के होम टाउन प्रयागराज में अफवाहों का बाजार गर्म हो चला है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक वे साल 2024 के आम लोकसभा चुनावों में प्रयागराज से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी तब के इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उसमें अमिताभ ने ऐतिहासिक जीत भी दर्ज की थी।
प्रयागराज से चुनाव लड़ चुके हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने साल 1984 में इलाहाबाद लोकसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उस लोकसभा चुनाव में अमिताभ ने उस वक्त उत्तर प्रदेश के सीएम रहे और कद्दावर नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को भारी अंतर से हराया था। उस चुनाव में अमिताभ को 68 फीसदी वोट मिले थे। वहीं बहुगुणा को केवल 25 फीसदी वोट मिले थे। अब अभिषेक बच्चन के भी प्रयागराज से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
इस पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं अभिषेक बच्चन
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे प्रयागराज लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसदी का चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल अभिषेक की मां जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा की सांसद हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक समाजवादी के टिकट पर ही लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के नेता उनकी दावेदारी को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि इस बारे में कोई भी आखिरी फैसला पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ही लेंगे।
यूपी से लोकसभा का रास्ता नाप चुकी हैं कई फिल्मी हस्तियां
बता दें कि उत्तर प्रदेश की धरती से कई सारी फिल्मी हस्तियां पहले ही लोकसभा का रास्ता नाप चुकी हैं। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी मथुरा से बीजेपी की सांसद हैं। वहीं गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। जबकि आजमगढ़ के उपचुनाव से निरहुआ जीत के साथ लोकसभा पहुंच चुके हैं। जिस वजह से पार्टियां फिल्मी सितारों को लोकसभा चुनावों के मैदान में फिल्मी सितारों को उतार कर उनके फैन बेस को वोट के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। बता दें कि प्रयागराज लोकसभा सीट से डॉ. रीता बहुगुणा जोोशी बेजेपी से से लोकसभा सांसद हैं।