Get App

VIDEO: ...जब 'म्याऊ-म्याऊ' की आवाज निकाल आदित्य ठाकरे को चिढ़ाने लगे BJP विधायक नितेश राणे, महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का हंगामा

शिवसेना विधायकों ने नितेश राणे को आदित्य ठाकरे के साथ अनुचित आचरण के लिए निलंबित करने की मांग की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 12:00 PM
VIDEO: ...जब 'म्याऊ-म्याऊ' की आवाज निकाल आदित्य ठाकरे को चिढ़ाने लगे BJP विधायक नितेश राणे, महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का हंगामा
वीडियो में नीतेश राणे को 'म्याऊ-म्याऊ' की आवाज निकालकर ठाकरे पर छींटाकशी करते हुए देखा जा सकता है

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) का महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) को कथित तौर पर अपशब्द कहने का एक वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री आदित्‍य ठाकरे के विधानसभा बिल्डिंग (Maharashtra Assembly) में प्रवेश करते समय नीतेश राणे को 'म्याऊ-म्याऊ' (Meow) की आवाज निकालकर छींटाकशी करते हुए देखा जा सकता है।

दरअसल, यह मामला 23 दिसंबर का है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है जिसके बाद बवाल मच गया है। गुरुवार को जब बीजेपी के विधायक विधानभवन की सीढ़ियों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान वहां से विधानभवन में प्रवेश कर रहे पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे को देख कर बीजेपी विधायक नितेश राणे ने 'म्याऊ-म्याऊ'की आवाज निकाली थी।

COVID-19: छुट्टियां मनाने गोवा गए अभिनेता रणवीर शौरी का 10 साल का बेटा कोरोना वायरस से संकमित, ऐक्टर ने कहा- 'वेव रियल है'

नितेश राणे उस समय प्रदर्शन में हिस्‍सा ले रहे थे। एनडीटीवी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीतेश से जब पत्रकारों ने पूछा था कि उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया तो उन्‍होंने दोटूक लहजे में कहा था कि मैं फिर ऐसा करूंगा। मैं हर बार ऐसा करूंगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें