Get App

Akash Anand: आकाश आनंद को BSP प्रमुख मायावती ने पार्टी से किया निष्कासित, बताई ये वजह

Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में और कांशीराम जी की अनुशासन की परंपरा को निभाते हुए आकाश आनंद को उनकेससुर की तरह पार्टी से निष्कासित किया जाता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 03, 2025 पर 5:44 PM
Akash Anand: आकाश आनंद को BSP प्रमुख मायावती ने पार्टी से किया निष्कासित, बताई ये वजह
मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को BSP के पदों से हटाने के एक दिन बाद अब उन्हें पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है

Akash Anand News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले रविवार को मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। साथ ही कहा था कि अब उनकी आखिरी सांस तक पार्टी में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। BSP प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के पदों से हटाने के एक दिन बाद अब उन्हें पार्टी से ही निकाल दिया है।

BSP प्रमुख मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में और कांशीराम जी की अनुशासन की परंपरा को निभाते हुए आकाश आनंद को उनकेससुर की तरह पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

मायावती ने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पिछले महीने पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद यह कदम उठाया है। उन्होंने अपने सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, "बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल श्री आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।"

बीएसपी प्रमुख ने आगे लिखा, "लेकिन इसके विपरीत श्री आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे एवं राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी एवं गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें