कोलकाता में सौरव गांगुली के घर डिनर पर जा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह, राजनीतिक गलियारों में फिर शुरू हुईं अटकलें

ये यात्रा विक्टोरिया मेमोरियल में एक प्रोग्राम के साथ शुरू होगी, जहां गांगुली की पत्नी डोना गांगुली केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के 'मुक्ति-मातृका' कार्यक्रम में एक नृत्य पेश करेंगी

अपडेटेड May 06, 2022 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सौरव गांगुली के घर डिनर पर जा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह (FILE PHOTO)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिन के पश्चिम बंगाल (West Bengal) दौरे पर हैं। इसी बीच ऐसी संभावना है कि शाह शुक्रवार शाम को कोलकाता (Kolkata) में भारत के पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के घर पर डिनर पर जा सकते हैं। इसके बाद सौरभ गांगुली के राजनीतिक भविष्य को लेकर एक बार फिर से अटकलें शुरू हो सकती हैं।

पिछले साल पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले पूर्व क्रिकेटर को अपनी टीम लेने की BJP कोशिशों की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा थी। कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अगर पार्टी जीतती है, तो उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की जा सकती है। हालांकि, गांगुली ने राजनीतिक में आने से इनकार कर दिया था।

CNN-News18 के मुताबिक, ये यात्रा विक्टोरिया मेमोरियल में एक प्रोग्राम के साथ शुरू होगी, जहां गांगुली की पत्नी डोना गांगुली केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के 'मुक्ति-मातृका' कार्यक्रम में एक नृत्य पेश करेंगी। हालांकि ये यात्रा इवेंट शुक्रवार के लिए अमित शाह के आधिकारि शेड्यूल में नहीं है। इसके बाद गृह मंत्री गांगुली के बेहाला स्थित आवास पर जाएंगे, जहां उनके रात्रि भोज की मेजबानी किए जाने की संभावना है।

बंगाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान- कोरोना महामारी समाप्त होते ही लागू हो जाएगा CAA


सूत्रों ने कहा कि शाह के साथ विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और सांसद स्वप्न दासगुप्ता भी मौजूद रह सकते हैं।

शाह और गांगुली के बीच संभावित बैठक पर टिप्पणी करते हुए, मुख्यमंत्री ने मजाक में कहा था कि वह पूर्व क्रिकेटर से केंद्रीय मंत्री को बंगाल की स्वादिष्ट मिष्टी दोई खिलाने के लिए कहेंगी।

इस मुलाकात की खबरों पर बीजेपी उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह (शाह) सौरव के घर जाएंगे या नहीं। हमारे पास इसका कोई शेड्यूल नहीं है। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना हमारे संगठन की परंपरा का हिस्सा है... आइए राय लेने की कोशिश करें।"

गांगुली के केंद्र में बीजेपी सरकार और राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार दोनों के साथ ही सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल सचिवालय नबन्ना का दौरा किया था और ममता बनर्जी के साथ बैठक भी की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।