बंगाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान- कोरोना महामारी समाप्त होते ही लागू हो जाएगा CAA

Amit Shah ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि वह गुमराह कर रही है कि CAA लागू नहीं होगा

अपडेटेड May 05, 2022 पर 7:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गृह मंत्री ने कहा कि CAA वास्तविक है, वास्तविक था और रहेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बड़ा ऐलान करते कहा कि कोरोना महामारी समाप्त होते ही विवादास्पद संशोधित नागरिकता अधिनियम (CAA) 2019 लागू हो जाएगा। शाह ने कहा कि CAA वास्तविक है, वास्तविक था और रहेगा।

गृह मंत्री ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह गुमराह कर रही है कि CAA लागू नहीं होगा। शाह ने कहा कि बंगाल में घुसपैठ खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस दिन कोविड-19 लहर समाप्त होगी हम CAA लागू करेंगे।

क्या है CAA?


बता दें कि देश ने 11 दिसंबर, 2019 को पारित नए संशोधन नागरिकता अधिनियम के खिलाफ देशव्यापी विरोध देखा, जिसमें मुस्लिमों को छोड़कर पड़ोसी देशों से उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान की गई, जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत आए थे।

CAA फिलहाल लागू नहीं किया गया है। इसका उद्देश्य हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के उन लोगों को नागरिकता प्रदान करना है, जिन्हें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।

7 राज्यों का दौरा करेंगे शाह

शाह अगले तीन हफ्तों में एक मेगा क्रॉस-कंट्री टूर के तहत सात राज्यों की यात्रा करेंगे, जिस दौरान वह सार्वजनिक, राजनीतिक और आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाह फिलहाल दो दिवसीय यात्रा पर पश्चिम बंगाल में हैं। इसके बाद वह असम, तेलंगाना, केरल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की यात्रा करेंगे।

ममता पर बोला हमला

केंद्रीय गृह मंत्री दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां वह BJP पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह भारत बांग्लादेश सीमा पर अग्रिम इलाकों पर भी जाएंगे।

सिलीगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता दीदी आपको 3 बार चुनने के बाद भी आप नहीं सुधर रही हैं। जब तक आप बंगाल की जनता पर अत्याचार, भ्रष्टाचार, कटमनी और सिंडिकेट का राज खत्म नहीं करेंगी तब तक बीजेपी अपनी लड़ाई चालू रखेगी।

ये भी पढ़ें- गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को 3 महीने जेल की सजा, कोर्ट ने 1000 का जुर्माना भी लगाया, जानें- क्या है मामला

शाह ने कहा कि देशभर में कुछ भी होता है तो ममता दीदी TMC का डेलीगेशन भेजती हैं। दीदी, बीरभूम में 8 महिलाओं और 1 बच्चे को जिंदा जला दिया गया, वहां आपने डेलीगेशन क्यों नहीं भेजा? बीरभूम वाले आपके लोग नहीं हैं क्या?

उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को आर्थिक रूप से कंगाल कर दिया है। 1947 में बंगाल का देश की जीडीपी में 30% हिस्सा था जो 2022 में घटकर 3.3% कर दिया गया। ममता दीदी क्या आप बंगाल की जनता को जवाब देंगी?

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि पूरे देश में बिजली का दाम सबसे ज्यादा बंगाल में हैं। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल का दाम 115 रुपये अगर कहीं है तो बंगाल में है। जहां बीजेपी की सरकार है वहां पेट्रोल 105 रुपये में मिलता है।... आज भी यहां के गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का फायदा नहीं मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।