कांग्रेस (Congress) के पूर्व नेता और अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी (Kiran Kumar Reddy) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जमकर सराहना और अपनी पुरानी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कटु आलोचना की। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में रेड्डी ने BJP की सदस्यता ग्रहण की।
