वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे ने थामा BJP का हाथ, BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित BBC डॉक्यूमेंट्री को भारतीय संस्थानों के विचारों से ज्यादा महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था

अपडेटेड Apr 06, 2023 पर 5:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने थामा BJP का हाथ

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी (Ak Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने दिल्ली में BJP मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित BBC डॉक्यूमेंट्री को भारतीय संस्थानों के विचारों से ज्यादा महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी।

इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।


मीडिया को संबोधित करते हुए अनिल ने कहा, "इन दिनों कांग्रेस कार्यकर्ता एक परिवार के लिए काम करते हैं। पीएम मोदी के पास एक बहुध्रुवीय दुनिया में भारत को एक बहुत ही प्रमुख स्तर पर पहुंचाने एक साफ नजरिया है। एक युवा भारतीय के रूप में, ये मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं पीएम मोदी के विजन में योगदान दूं।"

Karnataka Election 2023: कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं की मांग, राज्य में अदाणी का नहीं बल्कि स्थानीय मुद्दे उठाएं राहुल गांधी

अनिल की तारीफ करते हुए गोयल ने कहा, "अनिल ने BBC की डॉक्यूमेंट्री को देश की संप्रभुता पर हमला करार दिया। वह भारत के लिए और राष्ट्रीय गौरव के लिए खड़े हुए। देश के लिए खड़े होने के उनके साहस और दृढ़ विश्वास के लिए मैं उनका पूरक हूं।"

अनिल ने ट्वीट, "मैंने कांग्रेस और केरल कांग्रेस में अपनी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है। असहिष्णु लोग बोलने की आजादी के लिए लड़ने वालों से एक ट्वीट हटाने के लिए कह रहे थे। मैंने मना कर दिया। प्यार को बढ़ावा देने के लिए ट्रेक का समर्थन करने वालों की तरफ से नफरत/अपशब्दों की फेसबुक वॉल! पाखंड तेरा नाम है! जिंदगी चलती रहती है।"

त्याग पत्र में अनिल ने कहा, "कल से घटनाओं को देखते हुए, मेरा मानना ​​​​है कि मेरे लिए कांग्रेस में अपनी सभी भूमिकाओं को छोड़ना उचित होगा- KPCC डिजिटल मीडिया के संयोजक के रूप में, और AICC सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह-समन्वयक के रूप में और डिजिटल कम्यूनिकेशन सेल से।"

बता दें एके एंटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।