दिल्ली में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक आने वाले हैं। इसके साथ ही नई-नई योजनाओं की लॉन्चिंग और सियासी बयानबाजी जोरों पर है। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आरोप लगाए हैं कि दिल्ली की सीएम आतिशी को जल्द ही एक "फर्जी मामले" में गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर दिल्ली सरकार के दो विभाग ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'महिला सम्मान योजना' और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने "संजीवनी योजना" के लिए शुरू किए गए रजिस्ट्रेशन को अवैध बताया है।
