दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के निजी सचिव बिभव कुमार (Bibhav Kumar) को सतर्कता निदेशालय (DoV) ने बर्खास्त कर दिया। कुमार की सर्विस खत्म करने का आदेश विजिलेंस के विशेष सचिव, वाईवीवीजे राजशेखर ने पारित किया। राजशेखर ने 10 अप्रैल, 2024 को पारित किए गए आदेश में कुमार के खिलाफ एक पुराने लंबित मामले का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति के समय उन्हें "विजिलेंस एंगल" से सेवा के लिए मंजूरी नहीं दी गई थी।
