Get App

'आरोपी नहीं हूं तो समन क्यों जारी किया गया', ED के सामने चौथी बार भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से गोवा के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार दोपहर गोवा पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा ED द्वारा उन्हें जारी किए गए समन के आलोक में मायने रखती है

Akhileshअपडेटेड Jan 18, 2024 पर 2:06 PM
'आरोपी नहीं हूं तो समन क्यों जारी किया गया', ED के सामने चौथी बार भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल
Arvind Kejriwal: ED के सामने नहीं पेश होने पर अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चौथी बार शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने ED को जवाब देते हुए पूछा है कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया। ED ने केजरीवाल को पिछले सप्ताह चौथी बार समन जारी किया था, क्योंकि वह इससे पहले तीन बार पेश नहीं हुए थे।

AAP प्रमुख को आज (18 जनवरी) एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया था। आम आदमी पार्टी ने यह भी कहा कि उनके नेता भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं। वे कभी भी BJP में शामिल नहीं होंगे। AAP ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चाहती है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाए ताकि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार न कर सकें।

दिल्ली और पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने कहा, "ऐसा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने के वास्ते किया जा रहा है। ED का ही कहना है कि केजरीवाल आरोपी नहीं हैं, तो फिर उन्हें समन क्यों जारी किया गया।"

गोवा का कर सकते हैं दौरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें