Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 16, 2024 / 4:11 PM IST

Assembly Elections Date Highlights: जम्मू-कश्मीर में तीन, हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Assembly Elections Date Highlights: चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय समय सीमा 30 सितंबर से पहले जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की भी योजना बना रहा है। चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की निगरानी के लिए हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया है, लेकिन अभी तक महाराष्ट्र का दौरा नहीं किया है

Assembly Elections Date Highlights: चुनाव आयोग शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में तीन चरण में और हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। साथ ही 1 अक्टूबर को हरियाणा में भी मतदान होगा। दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर हो आए

Assembly Elections Date LIVE: विधानसभा चुनाव की तारीखों के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Assembly Elections Date LIVE: विधानसभा चुनाव की तारीखों के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
AUGUST 16, 2024 / 3:51 PM IST

Assembly Elections Date LIVE: महाराष्ट्र को लेकर क्या बोले CEC?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "पिछले दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस बार 4 चुनाव हैं और 5वां चुनाव है।'' इसके तुरंत बाद, जो कि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली से शुरू होना है, फोर्स की जरूरत के आधार पर, हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है...दूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में कई त्यौहार भी आने वाले हैं और वहां भारी बारिश भी हुई है।

    AUGUST 16, 2024 / 3:45 PM IST

    Assembly Elections Date LIVE: हुड्डा बोले- कांग्रेस तैयार है

    हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान और वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। इस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस तैयार है और सभी वर्गों के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला किया है।"

      AUGUST 16, 2024 / 3:43 PM IST

      Assembly Elections Date LIVE: हरियाणा में एक ही चरण में होंगे चुनाव

      CEC राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर के साथ-साथ हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे। 1 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के साथ ही हरियाणा के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

        AUGUST 16, 2024 / 3:41 PM IST

        Assembly Elections Date LIVE: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होगा चुनाव

        मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मी कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। साथ ही 4 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

          AUGUST 16, 2024 / 3:25 PM IST

          Assembly Elections Date LIVE: CEC ने शायराना अंदाज में बयां की जम्मू कश्मीर की स्थिति

          CEC राजीव कुमार ने J&K लोक सभा में बढ़ चढ़कर हुई वोटिंग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, उम्मीद और जम्हूरियत की ऐसी झलक बयान करती है कि आवाम तस्वीर बदलना चाहती है। अपनी तक़दीर खुद लिखना चाहती है। लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि लोग न सिर्फ बदलाव चाहते हैं, बल्कि उस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी आवाज़ को बुलंद करना चाहते हैं।"

            AUGUST 16, 2024 / 3:22 PM IST

            Assembly Elections Date LIVE: जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ बातचीत हुई

            मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हमने जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं और वे सभी चाहते थे कि जल्द से जल्द चुनाव हो।"

              AUGUST 16, 2024 / 3:21 PM IST

              Assembly Elections Date LIVE: जम्मू-कश्मीर में युनिक मतदान केंद्र

              भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कोरागबल, सीमारी और डल झील सहित पहाड़ी जम्मू-कश्मीर में युनिक मतदान केंद्रों बनाने का ऐलान किया है।

                AUGUST 16, 2024 / 3:15 PM IST

                Assembly Elections Date LIVE: 20 अगस्त को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

                जम्मू कश्मीर में 87.09 लाख वोटर। जम्मू कश्मीर में 11,838 मतदान केद्र हैं। 20 लाख से ज्यादा युवा वोटर। कुल 90 विधानसभा सीटी हैं, जिनमें से 74 सामान्य सीट है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि फाइनल वोटर लिस्ट 20 अगस्त को जारी होगी।

                  AUGUST 16, 2024 / 3:12 PM IST

                  Assembly Elections Date LIVE: पहली बार दुनिया में सबसे ज्यादा मतदान हुआ

                  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने विधान सभाओं के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

                  इस दौरान उन्होंने कहा, "2024 का लोकसभा चुनाव विश्व स्तर पर सबसे बड़ी चुनाव प्रक्रिया थी। यह सफलतापूर्वक और शांतिपूर्वक पूरा हुआ। इसने पूरे लोकतांत्रिक विश्व के लिए एक बहुत ही मजबूत लोकतांत्रिक सतह तैयार की, यह बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण था और पूरे देश ने चुनाव का त्योहार मनाया। हमने कई रिकॉर्ड भी बनाये। पहली बार दुनिया में सबसे ज्यादा मतदान हुआ।

                    AUGUST 16, 2024 / 3:07 PM IST

                    Assembly Elections Date LIVE: हरियाणा में एक चरण में हो सकते हैं चुनाव

                    आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। इस बीच News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हरियाणा में एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीट हैं और 3 नवंबर को इसका कार्यकाल खत्म होने वाला है।

                      AUGUST 16, 2024 / 3:01 PM IST

                      Assembly Election Date LIVE: जम्मू-कश्मीर में 3.7 लाख से ज्यादा नए वोटर

                      CEC राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें 74 जनरल, 9 ST, और 7 SC रिजर्व सीट हैं। कुल 87.09 लाख वोटर हैं, जिसमें 44.46 लाख पुरुष, 44.62 लाख महिलाएं और 169 ट्रांसजेंडर हैं। मतदाताओं में 82,590 दिव्यांगजन, 73,943 वरिष्ठ नागरिक, 2,660 शतायु वृद्ध और 76,092 सेवा मतदाता हैं। उन्होंने कहा, 3.71 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

                        AUGUST 16, 2024 / 2:56 PM IST

                        Jammu Kashmir Elections: घाटी में अधिकारियों के ट्रांसफर पर EC पहुंची NC

                        नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को भारत के चुनाव आयोग (ECI) से पुलिस और नागरिक प्रशासन में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर की गहन जांच करने की अपील की और ऐसे आदेशों को तुरंत निलंबित करने की मांग की।

                          AUGUST 16, 2024 / 2:51 PM IST

                          Jammu Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर में चुनाव पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

                          चुनाव आयोग की ओर से राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा किए जाने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हम पक्के तौर तो नहीं जानते हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि वे जम्मू-कश्मीर के लिए तारीखों की घोषणा करें। लेकिन पहले भी हमें किसी घोषणा की उम्मीद थी और कोई घोषणा नहीं हुई। जम्मू-कश्मीर 2018 से निर्वाचित विधानसभा के बिना है। यह शायद सबसे लंबा समय है, जब जम्मू-कश्मीर में कोई चुनी हुई सरकार नहीं है। इसलिए हमें उम्मीद है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है, उसे ध्यान में रखते हुए ECI आज के अवसर का उपयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनावों की घोषणा करने के लिए करेंगे, क्योंकि यह उनके दिशानिर्देशों के अनुसार है।"

                            AUGUST 16, 2024 / 2:48 PM IST

                            Jammu Kashmir Assembly Election: हम सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे

                            जम्मू में बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि आज अगर चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाती है, तो यह स्वागत योग्य कदम है। इस बार हम सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे, तो कश्मीर में भी हमें अच्छी बढ़त मिले, इसके लिए हमारी कोशिश रहेगी।"

                              AUGUST 16, 2024 / 2:47 PM IST

                              Haryana Assembly Elections: तारीख की घोषणा होती है तो हो जाए

                              विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "अगर चुनाव की तारीख की घोषणा होती है तो हो जाए। हम पूरी तरह से तैयार हैं, आज तारीख की घोषणा होती है, तो कल से नामांकन होने शुरू हो जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं हमने चुनाव की तैयारी कर ली है।"