Get App

विधानसभा चुनाव 2022: यूपी और पंजाब के साथ इन दो राज्यों में भी 'ड्राई डे' का ऐलान, जानिए डिटेल

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कल 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, वहीं यूपी में भी कल तीसरे चरण की सीटों के लिए मतदान होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2022 पर 5:27 PM
विधानसभा चुनाव 2022: यूपी और पंजाब के साथ इन दो राज्यों में भी 'ड्राई डे' का ऐलान, जानिए डिटेल
पंजाब और उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में 20 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान है

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए कल 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। राज्य में एक चरण में ही चुनाव हो रहा है। इसके अलावा कल उत्तर प्रदेश (UP Election) में भी तीसरे चरण की सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान के चलते यूपी, पंजाब और इनसे सटे पड़ोसी राज्यों के इलाके में 18 फरवरी की शाम 5 बजे से 20 फरवरी को वोटिंग का समय खत्म होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आदर्श आचार संहिता के तहत इन इलाकों में 'ड्राई डे (Dry day)' लागू किया गया है।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मध्यप्रदेश में 'ड्राई डे' से जुड़ी पूरी जानकारी आप यहां नीचे देख सकते हैं-

- इन तीनों निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों ने 48 घंटे की अवधि के लिए शराब की बिक्री पर बैन लगाने का आदेश दिया है। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बिक्री फिर से शुरू होगी।

- यह फैसला चुनाव आयोग के बनाए आदर्श आचार संहिता ( के नियमों के अनुसार लिया गया है।

- शराब बिक्री पर 48 घंटे का बैन शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू होकर रविवार शाम 6 बजे तक चलेगा

- केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने 18 फरवरी की शाम 6 बजे से 20 फरवरी को वोटिंग खत्म होने तक ड्राई दिवस' घोषित किया है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें