Get App

Assembly Elections 2022: EC ने 22 जनवरी तक बढ़ाई चुनावी रैलियों, रोड शो पर लगी रोक, लेकिन कर सकते हैं इंडोर मीटिंग

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 व्यक्तियों या 50% हॉल की क्षमता के साथ इनडोर बैठकें आयोजित करने की अनुमति दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2022 पर 5:49 PM
Assembly Elections 2022: EC ने 22 जनवरी तक बढ़ाई चुनावी रैलियों, रोड शो पर लगी रोक, लेकिन कर सकते हैं इंडोर मीटिंग
EC ने 22 जनवरी तक बढ़ाई चुनावी रैलियों, रोड शो पर लगी रोक (FILE)

चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक चुनावी राज्यों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है। हालांकि, आयोग ने पार्टियों और उम्मीदवारों को कुछ राहत देते हुए इंडोर मीटिंग की अनुमति दी, लेकिन इसमें शर्त होगी कि इन बैठकों में केवल 300 लोग या फिर हॉल या वेन्यू की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही मीटिंग कर सकते हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 व्यक्तियों या 50% हॉल की क्षमता के साथ इनडोर बैठकें आयोजित करने की अनुमति दी है।

आयोग ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और Covid-19 पर व्यापक दिशानिर्देशों का पालन करने का भी निर्देश दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें