West Bengal Civic Polls: राज्य चुनाव आयोग ने Covid-19 को देखते हुए बंगाल निकाय चुनाव टाले

सिलीगुड़ी नगर निगम, चंद्रनगर नगर निगम, बिधाननगर नगर निगम और आसनसोल नगर निगम के चुनाव अब 22 जनवरी के बजाय 12 फरवरी को होंगे

अपडेटेड Jan 15, 2022 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
Covid-19 को देखते हुए बंगाल निकाय चुनाव टले (FILE)

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग (West Bengal Election Commission) ने बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर शनिवार को चार नगर निगमों के चुनावों (Bengal civic polls) को तीन हफ्ते के लिए 12 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। SEC की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, सिलीगुड़ी नगर निगम, चंद्रनगर नगर निगम, बिधाननगर नगर निगम और आसनसोल नगर निगम के चुनाव अब 22 जनवरी के बजाय 12 फरवरी को होंगे।

मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इससे पहले दिन में, राज्य सरकार ने SEC को एक पत्र भेजा था, जिसमें वर्तमान महामारी की स्थिति के कारण चुनाव की तारीखों को फिर से तय करने की सहमति दी गई थी।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने आयोग से मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए निकाय चुनाव को चार से छह हफ्ते के लिए स्थगित करने की संभावना तलाशने को भी कहा था।

Punjab Election 2022: कांग्रेस की 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे CM चन्नी, सोनू सूद की बहन को भी मोगा से टिकट


द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, राज्य सरकार के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने WBSEC से भी अनुरोध किया था कि वह Covid-19 संकट को देखते हुए चुनाव स्थगित कर दें।

शुक्रवार को चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और जस्टिस अजय कुमार मुखर्जी की कलकत्ता हाई कोर्ट की बेंच ने इससे पहले कहा था, "हम वर्तमान याचिका का निपटान राज्य चुनाव आयोग को इस निर्देश के साथ करते हैं कि वह जिस तेजी से COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं उस पर विचार करें और इस मुद्दे को भी ध्यान में रखें कि क्या ऐसी स्थिति में चुनाव कराना जनहित में होगा और अगर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तय तारीखों पर संभव होंगे और उक्त चार नगर निगमों के चुनाव की तारीखों को 4 से 6 हफ्ते के शॉर्ट टर्म के लिए स्थगित करने के संबंध में निर्णय लेंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।