पार्टी में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, भाजपा के घोषणापत्र में राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन और काशी मथुरा के विकास के मुद्दे शामिल हो सकते हैं।
BJP युवाओं, महिलाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी घोषणाएं कर सकती है
माना जा रहा है कि बीजेपी का संकल्प पत्र किसानों, युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित होगा
पहले बीजेपी का संकल्प पत्र 6 फरवरी को जारी होना था, लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था
अमित शाह राजधानी लखनऊ में BJP का लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करेंगे
लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी करने के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना, डॉ दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आज BJP का घोषणापत्र जारी करेंगे
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है
यूपी चुनाव के लिए तैयार किए गए घोषणा पत्र को बीजेपी ने संकल्प पत्र का नाम दिया है। खास बात यह है कि पार्टी ने इसे बनाने के लिए आम जनता से राय ली है। इसके लिए आकांक्षा पेटी तैयार की गई थी और आम जनता से सुझाव मांगे गए थे।
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। अपनी रैली में पीएम मोदी लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्रों में पड़ने वाले 18 विधानसभा सीटों के लोगों को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार सुबह लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी करने वाले हैं।