Get App

Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने रोड शो, पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियों पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया

डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए 10 से बढ़ाकर 20 (सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर) लोगों को अनुमति दे दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 1:54 PM
Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने रोड शो, पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियों पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया
चुनाव आयोग ने 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली रैलियों की अनुमति दे दी है

Assembly elections 2022 live updates: आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही इस बार चुनाव आयोग (Election Commission) कोरोना महामारी के चलते पहले से ज्यादा सख्ती बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग ने अब 11 फरवरी तक रैलियों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। हालांकि, जनसभाओं के लिए लागू प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई है।

चुनाव आयोग ने सोमवार को आदेश जारी कर बताया कि रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैलियों और जुलूसों पर लगा प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, डोर-टू-डोर प्रचार करने वालों की संख्या को मौजूदा 10 से बढ़ाकर 20 (सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर) कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने जनसभाओं में अधिकतम 1,000 लोगों के शामिल होने की अनुमति प्रदान कर दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनावी राज्यों-गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में कोविड -19 की वर्तमान स्थिति की व्यापक समीक्षा की और संबंधित निर्णय लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें