Himachal Cabinet Decision: हिमाचल में 3 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, 5 डे वीक व्यवस्था हुई खत्म

Himachal Cabinet Decision: हिमाचल प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 3 फरवरी से स्कूल खोल दिए जाएंगे। अब हफ्ते में 6 दिन सरकारी कामकाज होगा

अपडेटेड Jan 31, 2022 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगले महीने से हिमाचल प्रदेश में खुलेंगे स्कूल

Himachal Cabinet Decision: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिनों दिन गिरावट आ रही है। इस बीच कई राज्य सरकारों कोरोना पाबंदी ढील देनी शुरू कर दी है। वहीं लंबे समय से बंद चल रहे स्कूलों को खोलने के बारे में भी खबरें आने लगी हैं। इस बीच हिमाचल सरकार ने 3 फवरी से कक्षा 9 से लेकर 12 वीं तक कक्षाओं के लिए 3 फरवरी से स्कूल खोलने का फैसला किया है। राज्य के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट मीटिंग में यह अहम फैसला लिया गया है।

वहीं कैबिनेट की मीटिंग में सरकारी कर्मचारियों के लिए फाइव डे वीक खत्म करने का भी फैसला लिया गया। बता दें कि राज्य में 23 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो जाएगा जो कि 15 मार्च तक चलेगा।

ये कक्षाएं 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू की जाएंगी। इनमें कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और मास्क लगाना जरूरी है। शिक्षा उपनिदेशकों के माध्यम से स्कूलों के प्रिंसिपल को आदेश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों के स्कूल आने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाए। फाइव डे वीक की व्यवस्था भी खत्म हो गई है। अब हफ्ते में 6 दिन सरकारी दफ्तर खुलेंगे।


इसके अलावा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की तय संख्‍या में भी राहत दी गई है। कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि प्रदेश में आउटडोर में किसी भी प्रकार के आयोजन में 500 लोग शामिल हो सकेंगे, जबकि इनडोर में ढाई सौ लोग शामिल हो सकेंगे।

महाराष्ट्र में बारों पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 15% और वाइन शॉप की एक्साइज ड्यूटी में 70% की बढ़ोत्तरी

3 फरवरी से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्‍कूल आएंगे, इनकी नियमित कक्षाएं लगेंगी। स्टाफ को पहली फरवरी से ही स्‍कूल आना होगा। सरकारी कार्यालयों में पूरे स्‍टाफ को आना होगा। सभी सराकरी दफ्तर खुल जाएंगे। जहां पहले की तरह कामकाज शुरू किया जाएगा। शादी और अन्‍य समारोह में 500 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।