उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र 'उन्नति विधान' जारी किया, घोषणापत्र में सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का सारा कर्ज माफ करने और बिजली बिल सबका आधा करने का वादा किया गया है
रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा ने सुरेश तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया
प्रियंका ने कहा कि हमने इसमें जो भी डाला है वो जनता की ही आवाज है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत कल राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल होगा
प्रियंका ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का सारा कर्ज़ माफ़ होगा। वहीं 2500 रुपये में गेंहूं-धान और 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा। इसके अलावा बिजली बिल सबका आधा किया जाएगा।
कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि कोरोना काल में जिस जिस का बकाया है, वो ख़त्म किया जाएगा। जिस जिस को कोरोना से सबसे ज़्यादा अर्थिक मार पड़ी उन परिवारों को 25000 रुपये दिए जाएंगे और 20 लाख रुपये सरकारी रोज़गार दिलाएंगे।
कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का सारा कर्ज माफ होगा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी
प्रियंका गांधी ने कहा कि 40% रोज़गार महिलाओं को दिया जाएगा
इसके अलावा प्रियंका गांधी ने कहा कि 40% रोज़गार महिलाओं को दिया जाएगा, अगर कोई भी बीमारी हो तो सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक इलाज मुफ़्त मिलेगा, आवारा पशुओं की वज़ह से जिन जिन को नुकसान का सामना करना पड़ा है उनको 3000 रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा।
प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन लोगों को आवारा पशुओं की वजह से हुए नुकसान को झेलना पड़ा उन्हें 3,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी
प्रियंका ने कहा कि हमने दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टियों के सुझाव लेकर अपने घोषणापत्र में नहीं डाले, हमने इसमें जो भी डाला है वो जनता की ही आवाज है
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया
समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ के रामपुर खास सीट से उम्मीदवार न देने का फैसला किया है। यहॉं से कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना उर्फ मोना मिश्र चुनाव लड़ रही हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता अमित पालेकर ने मंगलवार को कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र एक ‘घोटाला’ है। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पालेकर ने कहा कि गोवा के लोग सत्ताधारी पार्टी के वादों के झांसे में नहीं आएंगे।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव का रामपुर में आज कार्यक्रम है। दोनों नेता रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
रामपुर में चुना प्रचार करेंगे सीएम योगी और अखिलेश यादव
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को उत्तराखंड में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी उत्तराखंड में दो जनसभाएं करेंगे
BJP के स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को उत्तर और दक्षिण गोवा में चुनाव प्रचार करेंगे। दोनों नेता जनसभाओं को संबोधित करेंगे और घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
अमित शाह, राजनाथ सिंह आज गोवा में करेंगे प्रचार
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर 'उन्नति विधान' नामक यह घोषणापत्र जारी करेंगी। घोषणापत्र में महिलाओं पर विशेष फोकस साथ युवाओं को रोजगार की गारन्टी जैसे तमाम मुद्दों पर फोकस हो सकता है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
यूपी चुनाव के लिए आज प्रियंका गांधी जारी करेंगी कांग्रेस का घोषणा पत्र