Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 11, 2022 / 1:18 PM IST

Assembly Elections 2022 LIVE Updates: अल्मोड़ा में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विपक्ष का फॉर्मूला है- ‘सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं कल एक दिन में तीन राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा तक दौरा कर फिर आज अल्मोड़ा आया हूं। कल मैंने तीन राज्यों में भाजपा के प्रति जो उत्साह देखा वो अभूतपूर्व है

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा में चुनाव प्रचार करेंगे, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर, बदायूं और कासगंज में प्रचार करेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा में चुनाव प्रचार करेंगे, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर, बदायूं और कासगंज में प्रचार करेंगे
FEBRUARY 11, 2022 / 1:18 PM IST

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प लेकर काम कर रही है। लेकिन हमारा विरोध करने वालों का फॉर्मूला है- ‘सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’! पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है- सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’।

    FEBRUARY 11, 2022 / 1:17 PM IST

    PM मोदी ने कहा कि यही लोग कहते थे कि पहाड़ों पर सड़कें बनाना आसान नहीं, इसलिए यहाँ तो ऐसे ही चलना पड़ता है! लेकिन आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए ‘आल वेदर’ रोड का काम चल रहा है। जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहाँ आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही है।

      FEBRUARY 11, 2022 / 1:08 PM IST

      अल्मोड़ा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस की नीति रही है- 'सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट'

        FEBRUARY 11, 2022 / 1:04 PM IST

        अल्मोड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं कल एक दिन में तीन राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा तक दौरा कर फिर आज अल्मोड़ा आया हूं। कल मैंने तीन राज्यों में भाजपा के प्रति जो उत्साह देखा वो अभूतपूर्व है

          FEBRUARY 11, 2022 / 11:15 AM IST

          रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आज घनसाली, कर्णप्रयाग और नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

            FEBRUARY 11, 2022 / 11:14 AM IST

            केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने वाराणसी में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि कल पहले चरण के मतदान हुए और UP की जनता ने गुंडाराज और माफियाराज को मुक्त करने के लिए योगी जी की सरकार ने 5 साल में जो काम किया है उसको फिर एक बार सत्ता में लाने के लिए वोट किया है

              FEBRUARY 11, 2022 / 11:13 AM IST

              मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम में पौधारोपण किया

                FEBRUARY 11, 2022 / 11:12 AM IST

                BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बरेली और शाहजहांपुर में रैली को संबोधित करेंगे, जबकि अखिलेश-जयंत रामपुर में मतदाताओं के बीच वोट मांगने जाएंगे

                  FEBRUARY 11, 2022 / 11:11 AM IST

                  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज गोवा में चुनाव प्रचार करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर, बदायूं और कासगंज में प्रचार करेंगे

                    FEBRUARY 11, 2022 / 11:10 AM IST

                    प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड के अल्मोड़ में एक जनसभा को संबोधित भरेंगे, उत्तराखंड की रैली के बाद वे यूपी के कासगंज, एटा और फर्रुखाबाद के मतदाताओं की एक वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे

                      FEBRUARY 11, 2022 / 11:08 AM IST

                      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के कई जिलों में प्रचार करेंगे

                        FEBRUARY 11, 2022 / 11:07 AM IST

                        रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में कई सभाओं को संबोधित करेंगे

                          FEBRUARY 11, 2022 / 11:06 AM IST

                          राहुल गांधी गोवा में करेंगे चुनाव प्रचार

                            FEBRUARY 11, 2022 / 11:05 AM IST

                            पीएम मोदी आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भरेंगे हुंकार