Assembly Elections 2022: पंजाब में बहुकोणीय मुकाबला, UP में अखिलेश यादव की परीक्षा, 10 पॉइंट्स में समझें आज के मतदान की बड़ी बातें
Assembly Elections 2022: 10 पॉइंट में समझें, पजांब और उत्तर प्रदेश में आज के चुनाव मतदान से जुड़ी बड़ी बातें। साथ ही जानें, आज किसकी किस्मत दांव पर लगी है और कौनसी सीट है सबसे अहम
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 20, 2022 पर 10:18 AM
10 पॉइंट्स में समझें आज के मतदान की बड़ी बातें (FILE)
Assembly Elections 2022: तीसरे चरण के मतदान में आज उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान (UP Election Third Phase Voting) हो रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस शासित पंजाब में भी वोटिंग (Punjab Election 2022 Voting) जारी। यूपी में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। पंजाब में वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
इस बीच 10 पॉइंट में समझें, पजांब और उत्तर प्रदेश में आज के चुनाव मतदान से जुड़ी बड़ी बातें। साथ ही जानें, आज किसकी किस्मत दांव पर लगी है और कौनसी सीट है सबसे अहम।
1- उत्तर प्रदेश में सभी की निगाहें यादव परिवार के गढ़ मैनपुरी की करहल सीट पर होंगी, जहां से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है। 1992 में पार्टी की स्थापना के बाद से सपा सिर्फ एक बार ही इस सीट से हारी है।
2- 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इन 59 सीटों में से 49 सीटें मिली थीं, जबकि समाजवादी पार्टी को नौ सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने एक सीट जीती और बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) सभी सीटों पर हार गई। आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वे उत्तर प्रदेश के पश्चिम, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हैं।
3- उत्तर प्रदेश में, दूसरे प्रमुख उम्मीदवारों में सपा प्रमुख के चाचा शिवपाल सिंह यादव (जसवंतनगर), BJP के सतीश महाना (कानपुर में महाराजपुर), रामवीर उपाध्याय (हाथरस में सादाबाद), असीम अरुण (कन्नौज सदर) और कांग्रेस की लुईस खुर्शीद (फरुखाबाद सदर) हैं। . लुईस खुर्शीद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी हैं।
4- तीसरे चरण के बाद, UP की 403 विधानसभा सीटों में से लगभग आधी पर मतदान होगा। इस चरण के बाद 172 सीटों पर मतदान खत्म हो जाएगा।
5- दक्षिणी यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र में, BJP ने 2017 में सभी 19 सीटों पर जीत हासिल की। यह पहले BSP का गढ़ हुआ करता था। मध्य यूपी की जिन सीटों पर आज मतदान हुआ, वे सपा के गढ़ थे और पार्टी को इन सीटों पर बड़ी जीत हासिल करने की जरूरत है।
6- कानपुर राज्य के सबसे बड़े शहरों में से एक है और इसका व्यापार महाशक्ति है। पिछले चुनाव में इस सीट पर बीजेपी का दबदबा था।
7- सीमावर्ती राज्य पंजाब, जिसने हाल ही में हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा भी देखा है, वहां राज्य विधानसभा के लिए 117 सदस्यों का चुनाव करने के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है।
8- 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर SAD-BJP गठबंधन के 10 साल के शासन को खत्म कर दिया था। AAP 20 सीटें जीतने में सफल रही थी, जबकि SAD-BJP ने 18 सीटें जीती थीं। दो सीटें लोक इंसाफ पार्टी को मिली थीं।
9- जहां कांग्रेस पंजाब पर पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है, वहीं एक बहुकोणीय मुकाबले के बीज BJP इस बार अपने लंबे समय के सहयोगी अकाली दल के बिना ही चुनाव लड़ रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह, जिन्हें पिछले साल मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया था, उन्होंने अपनी खुद की पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस भी बनाई है, और BJP के साथ हाथ मिला लिया है। आम आदमी पार्टी दूसरी बड़ी चुनौती है।
10- पंजाब में प्रमुख चेहरे चमकौर साहिब सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व सीट से SAD के बिक्रम सिंह मजीठिया, पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से सुखबीर सिंह बादल, लंबी सीट से प्रकाश सिंह बादल, मजीठा सीट से गनीवे कौर मजीठिया और बठिंडा सीट से हरसिमरत कौर बादल हैं।