Assembly Elections 2022 : शाम 5 बजे तक पंजाब में 63% और उत्तर प्रदेश में 57.44% हुआ मतदान, वोटिंग खत्म | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

FEBRUARY 20, 2022/ 7:17 PM

Assembly Elections 2022 : शाम 5 बजे तक पंजाब में 63% और उत्तर प्रदेश में 57.44% हुआ मतदान, वोटिंग खत्म

Assembly Elections 2022 LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण और पंजाब में भी मतदान पूरा हो चुका है। शाम 5 बजे तक पंजाब में 57.44% और उत्तर प्रदेश में 63.44% वोटिंग हुई। मतदान के सभी बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Moneycontrol Hindi के साथ...

Story continues below Advertisement

Assembly Elections 2022 LIVE Updates: विधानसभा चुनाव का एक और पड़ाव आज पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के लिए तीसरे चरण में रविवार को 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। इस चरण में 627 उम्मीदवार मैदान में थें।

इसके साथ ही पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के लिए के लिए भी 117 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। पंजाब व

Assembly Elections 2022 : शाम 5 बजे तक पंजाब में 63% और उत्तर प्रदेश में 57.44% हुआ मतदान, वोटिंग खत्मकानपुर में मतदान के लिए कतार में खड़े लोगो
FEBRUARY 20, 20225:54 PM IST

शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 57.44% और पंजाब विधानसभा चुनाव में 63.44% मतदान हुए।

FEBRUARY 20, 20222:12 PM IST

1 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 34.10%और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 35.88% मतदान हुए हैं।

FEBRUARY 20, 20221:45 PM IST

EC ने सोनू सूद को मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रोका, गाड़ी हुई जब्त, घर से बाहर निकलने पर भी रोक

मोगा ज़िला पीआरओ, प्रभदीप सिंह ने ANI को बताया, "सोनू सूद एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार जब्त की गई और उन्हें घर भेजा गया। अगर वे घर से बाहर निकलेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

FEBRUARY 20, 20221:21 PM IST

पहले किसी और को वोट देते थे आज शायद लोग अपने आप को वोट करेंगे। पूरे पंजाब में लोगों का मिज़ाज एक जैसा ही है। अच्छे नतीजे आएंगे, बहुमत की सरकार बनेगी: आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान

FEBRUARY 20, 202212:36 PM IST

कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है- कैप्टन अमरिंदर सिंह

पटियाला: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला। कैप्टन ने कहा, "वो(नवजोत सिंह सिद्धू) तो बदलाव कितने सालों से कर रहे हैं। कोई सिद्धु प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है। कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है।"

FEBRUARY 20, 202212:35 PM IST

चुनाव के बाद BJP के साथ गठबंधन पर होगा फैसला- SAD नेता बिक्रम मजीठिया

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया () ने रविवार को कहा कि अगर अकाली-बहुजन समाज पार्टी (BSP) का गठबंधन सत्ता में आता है, तो पार्टी राज्य में पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करने का फैसला करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

FEBRUARY 20, 202211:49 AM IST

सुबह 11 बजे तक मतदान

पंजाब चुनाव 2022- 17.77%

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 (तीसरा चरण) - 21.18%

FEBRUARY 20, 202211:42 AM IST

हम पिछली तीन पीढ़ियों से एक ही स्थान पर मजबूती से खड़े हैं। जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे कई दूसरे लोग चुनाव टिकट न मिलने पर दूसरी पार्टियों में चले गए हैं: शिरोमणि अकाली दल संरक्षक प्रकाश सिंह बादल

FEBRUARY 20, 202211:41 AM IST

आज लोग स्थिर, मजबूत सरकार चाहते हैं। एक सीमावर्ती राज्य के रूप में, इसके सामने कई चुनौतियां हैं। मुझे यकीन है कि एक आजमाई हुई और परखी हुई स्थानीय, क्षेत्रीय पार्टी के पक्ष में क्लीन स्वीप होने जा रहा है, जो स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं को समझती है: हरसिमरत कौर बादल, शिरोमणि अकाली दल की नेता

FEBRUARY 20, 202211:41 AM IST

मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि शिरोमणि अकाली दल-बसपा क्लीन स्वीप करने जा रही है। हमें 80 से अधिक सीटें मिलेंगी: सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और जलालाबाद से पार्टी के उम्मीदवार

FEBRUARY 20, 202211:39 AM IST

एक पीढ़ी ड्रग्स के कारण, दूसरी आतंकवाद के कारण खो दिया : नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एक तरफ बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह की माफिया व्यवस्था है। दूसरी तरफ वे हैं, जो पंजाब से प्यार करते हैं। हमने एक पीढ़ी को आतंकवाद से, दूसरी को ड्रग्स से खो दिया, इसलिए, आज हमें सावधानी से मतदान करना है। बदलाव लाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करेंगे लोग।

FEBRUARY 20, 202211:23 AM IST

सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मतदान किया। वोट डालने के बाद अखिलेश ने कहा, "बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। यूपी के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमने पहले 2 चरणों में शतक जड़ा है और इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।"

FEBRUARY 20, 202211:22 AM IST

AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लिए बड़ा दिन है। अपने भविष्य के लिए वोट डालने ज़रूर जाएं, जिसमें अच्छे स्कूल, बच्चों को अच्छा रोज़गार और अच्छे सरकारी अस्पताल हों, नशा न हो और सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें। ये सब होगा, जब आप वोट डालेंगे।

FEBRUARY 20, 202210:54 AM IST

पंजाब के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डेरा बाबा नानक के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

FEBRUARY 20, 202210:11 AM IST

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.डी. राम तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तीसरे चरण में जो 59 विधानसभा क्षेत्रों में है, इसमें सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच कुल 8.15% मतदान की सूचना मिली है। सभी जगह चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है।

FEBRUARY 20, 20229:43 AM IST

सुबह नौ बजे तक मतदान

पंजाब चुनाव 2022- 4.80%

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 (तीसरा चरण) - 8.15%

FEBRUARY 20, 20229:31 AM IST

कानपुर मेयर के खिलाप FIR दर्ज

कानपुर की जिलाधिकारी नेहा पांडे ने कहा कि हडसन स्कूल में वोट डालने की तस्वीरें शेयर करने के लिए कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

डीएम ने कहा कि पांडे की तरफ से किसी विशेष उम्मीदवार के लिए ईवीएम का बटन दबाने वाली तस्वीरों को मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश माना गया है। पांडे बीजेपी से हैं और तस्वीरों में बीजेपी उम्मीदवार को वोट करते नजर आ रही हैं।

FEBRUARY 20, 20229:10 AM IST

मोगा से कांग्रेस की उम्मीदवार और एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने किया मतदान। वोट डालने के बाद मालविका ने कहा, "मोगा की नागरिक और बेटी होने के नाते, ये मेरी ड्यूटी है कि मोगा शहर को आगे लेकर जाऊं। मैं बूथ पर जाऊंगा और लोगों से मिलूंगी, वे मेरा इंतजार कर रहे हैं।"

FEBRUARY 20, 20229:05 AM IST

अखिलेश पहले अपनी सीट बचाएं: सतीश महाना

कानपुर में मतदान करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना ने कहा कि इस बार सबसे आसान चुनाव है। समाजवादी पार्टी को अपनी सीट पर मुश्किलें हो रहीं हैं। अखिलेश यादव को समर्थन के लिए अपने पिताजी को बुलाना पड़ा। उनकी खुद की सीट फंसी हुई है वह पहले अपनी सीट बचाएं।

FEBRUARY 20, 20228:22 AM IST

शिवपाल ने की जनता से अपील

सपा संरक्षक मुलायाम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव ने जनता से अपील है कि बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें। मुझे लगता है मुझे भारी मतों से जीत मिलेगी। अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें।

FEBRUARY 20, 20228:20 AM IST

उत्तर प्रदेश के जालौन के उरई विधानसभा के बूथ संख्या 294 पर 45 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हुई। EVM खराब होने के कारण समय से मतदान नहीं शुरू हो सका था। ऐसे में मतदाताओं में नाराजगी दिखाई दी।

FEBRUARY 20, 20227:37 AM IST

पंजाब में 8 बजे से होगी वोटिंग

पंजाब की 117 विधान सभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। 2.14 करोड़ मातादाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1,304 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। मौजूदा समय में पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। राज्य में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, शिरोमणि काली दल, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (BJP), पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त समाज मोर्चा पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में हैं।

FEBRUARY 20, 20227:27 AM IST

अधिकतर सीटों पर आलू उत्पादकों का असर

तीसरे चरण में आलू बेल्ट, यादवों के गढ़ और बुंदेलखंड में वोट डाले जाएंगे। 16 जिलों की 59 सीटों में से 36 पर आलू उत्पादकों का असर माना जाता है। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

FEBRUARY 20, 20227:13 AM IST

अखिलेश, बघेल, शिवपाल और महाना समेत इन दिग्गजों का भाग्य दांव पर

अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल के अलावा शिवपाल सिंह यादव, सतीश महाना, रामवीर उपाध्याय, लुईस खुर्शीद, असीम अरुण और रामनरेश अग्निहोत्री की चुनावी प्रतिष्ठा आज मतदाताओं के हाथ है।

FEBRUARY 20, 20227:10 AM IST

तीसरे चरण में 2.16 करोड़ मतदाता आज 627 उमदवारों के भाग्य का फैसला तय करेंगे। उत्तर प्रदेश के करहल से चुनाव लड़ रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके प्रतिद्वंद्वी BJP उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की किस्मत का आज फैसला हो जाएगा।

FEBRUARY 20, 20227:07 AM IST

उत्‍तर प्रदेश चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक चलेगी। कतार में खड़े हर मतदाता को वोट डालने का मौका मिलेगा।

FEBRUARY 20, 20227:06 AM IST

तीसरे चरण के चुनाव के तहत 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में कुल 627 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं।

FEBRUARY 20, 20226:58 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के तीसरे चरण (Third Phase of UP Election) की तैयारियां शुरू हो गई है। तीसरे चरण में 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और हाथरस हैं, जिनकी 19 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं बुंदेलखंड में पांच जिले झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा हैं, जिनकी 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा अवध क्षेत्र के छह जिले कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा भी हैं, जहां 27 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।