Punjab Election 2022: 'हाईकमान ने मुझे नजरअंदाज किया,' निर्दलीय चुनाव लड़ रहे CM चन्नी के भाई मनोहर सिंह, पार्टी के कामकाज जताई आपत्ति

Punjab Election 2022: मनोहर सिंह ने कहा कि उनके अपने सर्वे के अनुसार, उनके 'जीतने की चांस' के बावजूद पार्टी आलाकमान ने उनकी अनदेखी की

अपडेटेड Feb 20, 2022 पर 3:48 PM
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे CM चन्नी के भाई मनोहर सिंह (FILE PHOTO)

Punjab Election 2022: जहां कांग्रेस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आगे रख कर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ रही है, तो वहीं उनके भाई मनोहर सिंह 'अकेले' लड़ रहे हैं। वह कहते हैं कि उनके अपने सर्वे के अनुसार, उनके 'जीतने की चांस' के बावजूद पार्टी आलाकमान ने उनकी अनदेखी की।

चरण में बस्सी पठाना से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे, मनोहर ने ANI से कहा कि पार्टी ने चन्नी को अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुनकर एक 'अच्छा निर्णय' लिया था। उन्होंने कहा, "मेरे भाई के किए गए काम से पार्टी को फायदा होगा और वे सरकार बनाएंगे।"

हालांकि, पार्टी से खुद को टिकट नहीं मिलने पर, मनोहर को पार्टी के कामकाज को आपत्ति है। उन्होंने कहा, "मैं निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रहा था। मेरे पास जीतने की क्षमता थी - मैं नहीं, बल्कि उनका सर्वे, यह कहता है। फिर भी, हाईकमान ने मेरी उपेक्षा की। मुझे चुनाव लड़ना था क्योंकि लोगों ने मुझसे कहा था। मुझे उम्मीद है कि मैं पास हो जाऊंगा।"


मनोहर, जो अपने बड़े भाई से काफी मिलते-जुलते हैं, उन्होंने चरणजीत चन्नी की तरफ से मना करने के बावजूद, "आधिकारिक" कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ बस्सी पठाना विधानसभा सीट से निर्दलीय के रूप में अपनी राजनीतिक शुरुआत करने का फैसला किया था।

Punjab Election 2022: EC ने सोनू सूद को मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रोका, गाड़ी हुई जब्त, घर से बाहर निकलने पर भी रोक

मनोहर ने CNN-News18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, "उन्होंने (चरणजीत सिंह चन्नी) मुझे (चुनाव नहीं लड़ने के लिए) समझाने की कोशिश की, लेकिन मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि मुझे मैदान में जाकर लड़ने की जरूरत है, तो, वह आश्वस्त हुए। मैंने यहां कांग्रेस नेताओं को भी मना लिया। मुझे लगता है कि मेरे पास जीतने की क्षमता है, यही प्रतिक्रिया हमारे पास है।"

मनोहर के निर्दलीय के रूप में नामांकन के कारण राजनीतिक दलों ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने ही परिवार के अंदर "विद्रोह" को कंट्रोल करने में असमर्थ हैं। हालांकि, भाई ने सीएम के साथ अच्छे संबंध होने की पुष्टि की थी।

यह पूछे जाने पर कि अगर वह जीत गए तो क्या करेंगे, मनोहर ने कहा था, "अगर मैं जीत जाता हूं, तो मुझे अपने भाई का समर्थन करना होगा, लेकिन हम देखेंगे कि परिस्थितियां क्या हैं और मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोग क्या कहते हैं और मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के विकास में सबसे ज्यादा कैसे मदद कर सकता हूं। यह एक ग्रामीण इलाका है, जहां ज्यादा विकास नहीं हुआ है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।