Punjab Election 2022: चुनाव के बाद BJP के साथ गठबंधन पर होगा फैसला- SAD नेता बिक्रम मजीठिया

Punjab Election 2022: मजीठिया ने कहा, हम राज्य विधानसभा चुनाव के बाद BJP के साथ गठजोड़ पर फैसला करेंगे

अपडेटेड Feb 20, 2022 पर 12:29 PM
बिक्रम मजीठिया मजीठा और अमृतसर पूर्व चुनाव लड़ रहे हैं (FILE PHOTO)

Punjab Assembly Election 2022: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने रविवार को कहा कि अगर अकाली-बहुजन समाज पार्टी (BSP) का गठबंधन सत्ता में आता है, तो पार्टी राज्य में पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करने का फैसला करेगी।

India Today के मुताबिक बिक्रम मजीठिया ने कहा, "मेरी लड़ाई पंजाब के लोगों के लिए है। अमृतसर पूर्व को विकास की जरूरत है। गरीब लोग हैं, जिन्हें कल्याणकारी योजनाएं नहीं मिलती हैं। यह सबसे पिछड़ा है। सच्चाई की जीत होगी।" उन्होंने कहा, "हम राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के साथ गठजोड़ पर फैसला करेंगे।"

मजीठिया, जिन्होंने जनवरी में दो सीटों मजीठा और अमृतसर पूर्व से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आमने-सामने होंगे।


यहां तक ​​कि अकाली दल के नेता गुरबचन सिंह ने भी संकेत दिया है कि अगर पार्टी के पास संख्या कम होती है, तो वह BJP के साथ गठबंधन कर सकते हैं। गुरबचन सिंह गुरदासपुर सीट से SAD प्रत्याशी हैं।

Assembly Elections 2022: पंजाब में बहुकोणीय मुकाबला, UP में अखिलेश यादव की परीक्षा, 10 पॉइंट्स में समझें आज के मतदान की बड़ी बातें

गुरबचन सिंह ने कहा, "हमें जीत का भरोसा है। अकाली दल-BSP पंजाब में अगली सरकार बनाएगी। संख्या कम होने पर पार्टी BJP का समर्थन लेने का फैसला करेगी। यह संख्या पर निर्भर करता है, लेकिन कांग्रेस हमारी नंबर 1 दुश्मन है।"

SAD और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है, जिसमें दोनों दल 25 साल के अंतराल के बाद एक साथ आए हैं।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ रही, जबकि बाकी पर SAD ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।