Assembly Elections 2023: INDIA के सहयोगी दलों में टकराव को रोकने ही होगी कोशिश, शरद पवार बोले- हम सुलझा लेंगे

Assembly Elections 2023: शरद पवार ने बारामती में पत्रकारों से ये बात कही। अगले साल के आम चुनाव में BJP से मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से ज्यादा विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) का गठन किया है। पश्चिम बंगाल में साफ टकराव के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, अनुभवी राजनेता ने कहा कि तत्काल भविष्य में वहां कोई चुनाव नहीं है

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
Assembly Elections 2023: INDIA सहयोगी दलों में टकराव को रोकने ही होगी कोशिश

Assembly Election 2023: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने शुक्रवार को कहा कि INDIA ब्लॉक ये सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरतेगा कि राजस्थान (Rajasthan) और मध्य प्रदेश (MP) जैसे राज्यों में उसके गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई विवाद न हो। खासकर उन राज्यों में, जहां कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। उन्होंने बारामती में पत्रकारों से ये बात कही। अगले साल के आम चुनाव में BJP से मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से ज्यादा विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) का गठन किया है।

पश्चिम बंगाल में साफ टकराव के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, अनुभवी राजनेता ने कहा कि तत्काल भविष्य में वहां कोई चुनाव नहीं है। उनसे ये सवाल वहां कांग्रेस के कुछ सीटों पर दावा किया जाने को लेकर पूछा गया था।

जब चुनाव नजदीक आते हैं, तो INDIA ब्लॉक के घटक दलों के बीच मतभेद की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, हालांकि, हम गठबंधन से तटस्थ नेताओं को भेजकर मुद्दों को सुलझा लेंगे।


Chhattisgarh Election 2023: जयपुर से सीधे रायपुर पहुंचे अमित शाह, जेपी नड्डा, BJP नेताओं के साथ 6 घंटे तक चला मंथन

पवार ने जोर देकर कहा कि कुछ महीनों में चार से पांच राज्यों में चुनाव होने हैं और ये उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।

NCP प्रमुख ने कहा, INDIA ब्लॉक ये देखेगा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सभी गठबंधन सहयोगी एक पेज पर कैसे आते हैं। मुंबई लौटने के बाद, मैं कांग्रेस और दूसरी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करूंगा। हम ये सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरतेंगे कि गठबंधन सहयोगियों के बीच इन राज्यों में कोई विवाद न हो।

उन्होंने आगे कहा, "यह प्रक्रिया अगले आठ से दस दिनों में शुरू हो जाएगी।" कुछ ही महीनों में छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।