Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 02, 2023 / 8:59 PM IST

North East Elections Results: 'अब नॉर्थ ईस्ट ना दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से', पूर्वोत्तर में प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी

Assembly Elections 2023 Result LIVE: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा (Tripura election results 2023), मेघालय (Meghalaya election results 2023) और नागालैंड (Nagaland election results 2023) में फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना खत्म हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, त्रिपुरा और नागालैंड में सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है। त्रिपुरा में बीजेपी, तो नागालैंड में NDPP (बीजेपी गठबंधन) की सत्ता में वापसी हो गई है। हालांकि, मेघालय में पेंच फंस गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है

North East Elections 2023 Results: दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट ना ही दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से दूर है। यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतन

North East Elections: त्रिपुरा-नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है। मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है
North East Elections: त्रिपुरा-नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है। मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है
MARCH 02, 2023 / 8:43 PM IST

'अब नॉर्थ ईस्ट ना दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से...'

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में #BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट ना ही दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से दूर है। यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि PM के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता...

    MARCH 02, 2023 / 8:37 PM IST

    विपक्ष पर पीएम ने कसा तंज

    प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं।

      MARCH 02, 2023 / 8:30 PM IST

      North East Elections: पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं।

        MARCH 02, 2023 / 8:29 PM IST

        PM मोदी ने की BJP कार्यकर्ताओं की सराहना

        North East Elections: BJP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं।

          MARCH 02, 2023 / 8:22 PM IST

          जे.पी. नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि ये जीत कोई अचानक नहीं हुई है। प्रधानमंत्री जी ने एक लंबी सोच लेकर,दूर दृष्टि लेकर और एक संकल्प लेकर भारत की राजनीति में और राजनेताओं के द्वारा जिस पूर्वोत्तर की उपेक्षा की जा रही थी,उसे मुख्यधारा में लाने का काम और पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।

            MARCH 02, 2023 / 8:21 PM IST

            जेपी नड्डा का संबोधन

            BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि PM ने उत्तर पूर्व के त्रिपुरा में दोबारा सरकार बनाने में नेतृत्व दिया, नागालैंड में BJP को यशस्वी बनाया और मेघालय में वोट प्रतिशत बढ़ाने में योगदान दिया है, मैं इसके लिए लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से उनके इस प्रयास के लिए उनका अभिनंदन करता हूं।

              MARCH 02, 2023 / 8:01 PM IST

              BJP दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। उत्तर-पूर्व राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी थोड़ी देर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

                MARCH 02, 2023 / 6:56 PM IST

                त्रिपुरा-नागालैंड में लहराया BJP का परचम

                Election Results 2023: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनाव के नतीजों की स्थिति अब लगभग साफ हो चुकी है। त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार आनी तय मानी जा रही है। वहीं, मेघालय विधानसभा में त्रिशंकु सरकार के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं, जहां सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) गुरुवार को 60 सदस्यीय सदन की मतगणना में भारी बढ़त से सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिखाई दे रही है

                  MARCH 02, 2023 / 5:37 PM IST

                  Tripura Election Result LIVE: कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की

                  त्रिपुरा विधानसभा में कांग्रेस ने तीन सीटों - अगरतला, बनमालीपुर और कैलाशहर - पर जीत हासिल की है।

                    MARCH 02, 2023 / 5:35 PM IST

                    Tripura Election Result LIVE: CPIM ने त्रिपुरा विधानसभा की 11 सीटों पर जीत हासिल की

                    बामुटिया, बरजाला, बॉक्सानगर, ऋषिमुख, कदमतला-कुर्ती, खोवाई, प्रतापगढ़, सबरूम, सोनमुरा, सूरमा, बेलोनिया और जुबराजनगर में CPIM उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

                      MARCH 02, 2023 / 5:25 PM IST

                      Nagaland Election Result LIVE: नागालैंड में 12 सीटों पर BJP की जीत

                      नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीटें जीती हैं। राज्य में उसकी सहयोगी NDPP ने 23 सीटों पर जीत हासिल की और दो सीटों पर आगे चल रही है। इन आंकडों को जोड़ा जाए, तो राज्य में बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। NPP ने 5 सीटें जीतीं और NCP 5 सीट जीत कर, 2 सीट पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती जारी है।

                        MARCH 02, 2023 / 5:00 PM IST

                        Meghalaya Election Result live: मेघालय त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ा

                        जबकि कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, फिर भी इसके बहुमत के आंकड़े को छूने का संभावना नहीं लगती। राज्य में BJP का निराशाजनक प्रदर्शन रहा, पार्टी ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ तीन सीटों पर ही बढ़त बना पाई। दूसरी तरफ NPP को सरकार बनाने के लिए दूसरे भागीदारों की तलाश करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

                          MARCH 02, 2023 / 4:47 PM IST

                          मेघालय BJP प्रमुख अर्नेस्ट मावरी पश्चिम शिलांग में तीसरे स्थान पर रहे

                          मेघालय BJP प्रमुख अर्नेस्ट मावरी वेस्ट शिलांग विधानसभा क्षेत्र से हार गए हैं। वे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवारों के बाद तीसरे स्थान पर रहे। मावरी ने हाल ही में कहा था कि अगर बीजेपी मेघालय में सत्ता में आती है, तो वो गोमांस खाने वाले लोगों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगी।

                            MARCH 02, 2023 / 4:28 PM IST

                            Assembly Election Results 2023 Live: PM मोदी 7 बजे पहुंचेंगे बीजेपी मुख्यालय

                            त्रिपुरा और नागालैंड में पार्टी का शानदार प्रदर्शन के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। दोनों राज्यों में मिली जीत पर जनता को धन्यवाद और कार्यकर्ताओं को बधाई देंगे पीएम मोदी। फिलहाल त्रिपुरा में बीजेपी ने 28 सीट जीत ली है और 4 सीटों पर आगे है, तो वहीं नागालैंड में पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

                              MARCH 02, 2023 / 4:15 PM IST

                              Tripura Assembly Election Results: CPIM के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने सबरूम सीट से जीत दर्ज की

                              CPIM के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में BJP के संकर रॉय को हराकर सबरूम निर्वाचन क्षेत्र जीत लिया है। चौधरी एक मजबूत आदिवासी नेता हैं। उन्हें अनौपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था। ऐसे कयाल लगाए जा रहे थे कि अगर वामपंथी चुनाव जीत कर सत्ता में आते हैं, तो वे ही कमान संभालेंगे।

                                MARCH 02, 2023 / 4:09 PM IST

                                Tripura Election Result live: BJP की 'सीएम बदलें, चुनाव जीतें'

                                चुनाव से करीब एक साल पहले मुख्यमंत्रियों को उनके खिलाफ सत्ता विरोधी लहर को मात देने और उसे अपनी जीत में बदलना- इस फॉर्मूले ने BJP के लिए फिर से काम किया है। त्रिपुरा में जीत हासिल करने के लिए पार्टी कांग्रेस-वाम गठबंधन और टिपरा मेथा से मिलने वाली चुनौती को दूर करने में सक्षम रही है।

                                  MARCH 02, 2023 / 3:38 PM IST

                                  Nagaland Election Result live: नागालैंड के रुझान-

                                  पार्टी आगे जीत
                                  BJP 3 9
                                  JDU 1 0
                                  LGP (राम विलास) 2 1
                                  NPF 1 1
                                  NPP 1 4
                                  NCP 5 2
                                  NDPP 9 15
                                  RPI 2 0
                                  निर्दलीय 0 4
                                    MARCH 02, 2023 / 3:29 PM IST

                                    Meghalaya Election Result live: मेघालय के रुझान-

                                    पार्टी आगे जीत
                                    TMC 4 1
                                    BJP 3 0
                                    HSPDP 0 2
                                    कांग्रेस 1 4
                                    NPP 17 8
                                    PDF 2 0
                                    UDF 4 7
                                    VPP 3 1
                                    निर्दलीय 0 2
                                      MARCH 02, 2023 / 3:00 PM IST

                                      Meghalaya Election Result live: मेघालय को मिली अपनी पहली महिला विधायक

                                      60 साल पहले राज्य का दर्जा प्राप्त करने वाले नागालैंड को पहली बार अपनी महिला विधायक मिली है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने दीमापुर-तृतीय विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। हेकानी जाखलू ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एज़ेतो झिमोमी को 1,536 वोटों के अंतर से हराया है। जाखलू ने 14,395 वोट हासिल किए, जबकि LJP (रामविलास) की उम्मीदवार ने इस सीट पर 45.16 प्रतिशत वोट हासिल किए।

                                        MARCH 02, 2023 / 2:48 PM IST

                                        Meghalaya Election Result live: 'हम अंतिम नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं'

                                        मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी को वोट देने के लिए हम जनता का धन्यवाद करना चाहते हैं। हमारे पास कुछ नंबर कम हैं, इसलिए हम अंतिम नतीजे आने का इंतजार कर रहें। तब हम निर्णय लेंगे कि कैसे आगे बढ़ें।

                                          MARCH 02, 2023 / 2:37 PM IST

                                          त्रिपुरा चुनाव: माणिक साहा ने लिया जीत का प्रमाण पत्र

                                          जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि जीतने के बाद ये सर्टिफिकेट मिल रहा है, तो बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करता हूं।

                                            MARCH 02, 2023 / 1:51 PM IST

                                            Nagaland Assembly Elections 2023 Result: BJP 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे

                                            नागालैंड: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार BJP 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 3 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत प्राप्त की। गिनती अभी भी जारी है।

                                              MARCH 02, 2023 / 1:25 PM IST

                                              Election Results 2023 Live Updates: पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में सिर्फ BJP का असर होगा- किरेन रिजिजू

                                              केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में सिर्फ भाजपा का असर होगा। उन्होंने कहा, "पूर्वोत्तर में बीजेपी जिस तरह जीत रही है और लोगों का समर्थन हासिल कर रही है, उसके पीछे सीधा सा कारण ये है कि पीएम मोदी की तरफ से किया गया काम जनता तक पहुंच रहा है. वो ही फॉर्मुला है। अगर हम चुनाव जीत रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास जीत रहे हैं।"

                                                MARCH 02, 2023 / 1:18 PM IST

                                                Tripura Election Results LIVE: 32 सीटों पर आगे चल रही BJP

                                                त्रिपुरा: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार BJP 1 सीट जीतकर 32 सीटों पर आगे चल रही है। टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 11 सीटों पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती अभी जारी है।

                                                  MARCH 02, 2023 / 1:16 PM IST

                                                  Tripura Election Results LIVE: 'हम और ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे थे'

                                                  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा कि हमने पहले ही बोला था कि BJP बहुमत की सरकार बनाएगी। मैं PM मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा और राजनाथ सिंह जी का धन्यवाद करता हूं। हम चुनाव के बाद की समीक्षा करेंगे कि जितनी सीट आनी चाहिए उतनी क्यों नहीं आईं। शपथ ग्रहण की तारीख केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। हम ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे थे और चुनाव के बाद विश्लेषण करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। मैं (विजेता) प्रमाणपत्र लेने जा रहा हूं। केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी।

                                                    MARCH 02, 2023 / 12:57 PM IST

                                                    Nagaland Election Result live: नागालैंड के रुझान-

                                                    • BJP+ - 36
                                                    • NPF- 02
                                                    • Congress- 02
                                                    • NPP- 04
                                                    • OTH- 16
                                                      MARCH 02, 2023 / 12:55 PM IST

                                                      Meghalaya Election Result live: मेघालय के रुझान-

                                                      • NPP- 28
                                                      • BJP- 04
                                                      • Congress- 04
                                                      • OTH- 17
                                                      • TMC- 6
                                                        MARCH 02, 2023 / 12:54 PM IST

                                                        Tripura Election Result live: त्रिपुरा के रुझान

                                                        • BJP+ - 32
                                                        • LEFT+ - 17
                                                        • TIPRA- 10
                                                        • TMC- 0
                                                        • OTH- 1
                                                          MARCH 02, 2023 / 12:52 PM IST

                                                          Nagaland Assembly Elections 2023 Result: रामदास अठावले की पार्टी दो सीटों पर जीती

                                                          केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। NDPP ने 1 सीट जीती है। 25 सीटों पर आगे चल रही है। BJP ने दो सीटों पर जीत हासिल की है और 12 सीटों पर आगे चल रही है और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 3 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                            MARCH 02, 2023 / 12:32 PM IST

                                                            Nagaland Assembly Election Result 2023: NDPP 1 सीट पर जीतकर 22 पर आगे

                                                            नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 1 सीट जीती, 22 सीटों पर आगे, BJP ने 2 सीटों पर जीत और 11 सीटों पर आगे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने एक सीट जीती है और एक सीट पर आगे चल रही है। नगालैंड में BJP-NDPP गठबंधन की सत्ता में वापसी तय। गठबंधन 32 सीटों पर आगे है, और चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार 60 में से 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

                                                              MARCH 02, 2023 / 12:06 PM IST

                                                              Nagaland Election Result LIVE: त्युएनसांग सदर-1 सीट से BJP उम्मीदवार ने दर्ज की जीत

                                                              त्युएनसांग सदर-1 सीट पर भारतीय जनता पार्टी के पी. बशांगमोंगबा चांग ने NCP के तोयांग चांग को 5644 वोटों के अंतर से हराया।

                                                                MARCH 02, 2023 / 12:00 PM IST

                                                                Meghalaya Assembly Election Result 2023: मेघालय में NPP का खुला खाता

                                                                मेघालय चुनाव: NPP के स्निआवभालंग धर ने कांग्रेस उम्मीदवार एमलांग लालू को 2,123 मतों से हरा कर नर्तियांग विधानसभा सीट जीती।

                                                                  MARCH 02, 2023 / 11:57 AM IST

                                                                  Nagaland Assembly Election Result 2023: 'इस बार और ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद है'

                                                                  नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने वोटों की गिनती के बीच मीडिया से बात करते हुए कहा कि NDPP-BJP गठबंधन काफी आगे चल रहा है और हम भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। पिछले चुनाव में हमें 20 में से 12 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार और ज्यादा जीतने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री ने नागालैंड के 15 पुलिस स्टेशन से AFSPA हटाया है।

                                                                    MARCH 02, 2023 / 11:43 AM IST

                                                                    Tripura Assembly Election Result 2023: माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट से जीते

                                                                    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कथित तौर पर टाउन बोरडोवली सीट से जीत हासिल कर ली है। BJP त्रिपुरा में सत्ता में वापसी के लिए तैयार है, क्योंकि पार्टी चुनाव आयोग के रुझानों में भी 60 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के निशान को पार कर गई है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है।

                                                                      MARCH 02, 2023 / 11:16 AM IST

                                                                      Nagaland election result LIVE: नेफियू रियो की निगाहें एक और जीत पर

                                                                      पिछले सात विधानसभा चुनावों में दबदबे वाले नेफ्यू रियो नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)-भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कोहिमा जिले में अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी अंगामी-द्वितीय से चुनाव लड़ा है। राजनीति में 50 से ज्यादा सालों के अनुभव के साथ, रियो ने अपने करियर की शुरुआत तत्कालीन क्षेत्रीय पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ की थी। बाद में वह एक दशक तक कांग्रेस में रहे और राज्य में लंबे समय से चल रहे नगा राजनीतिक संकट को लेकर पार्टी से नाता तोड़ लिया।

                                                                      चुनाव आयोग की रुझानों के अनुसार, रियो वर्तमान में कांग्रेस के सिएविली सचू से आगे चल रहे हैं। रियो राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे और अगर एग्जिट पोल की मानें तो उन्हें सेवा के लिए एक और कार्यकाल मिलेगा, क्योंकि NDPP-BJP गठबंधन आराम से बहुमत को हासिल कर सकता है।

                                                                        MARCH 02, 2023 / 11:11 AM IST

                                                                        Meghalaya Election Result live: 59 सीटों में से 22 पर आगे NPP

                                                                        चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, सीएम कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) अब तक कुल 59 सीटों में से 22 पर आगे चल रही है। मतगणना जारी, 55 सीटों पर रुझान आ गए हैं। BJP और कांग्रेस 6-6 सीटों पर आगे चल रही हैं।

                                                                          MARCH 02, 2023 / 11:03 AM IST

                                                                          Tripura Election Result live: त्रिपुरा चुनाव के नतीजे अभी देखते हैं- कांग्रेस अध्यक्ष

                                                                          कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि त्रिपुरा चुनाव के नतीजे देखते हैं, क्योंकि वहां हमने खुद बहुत कम सीट पर चुनाव लड़ा और सोचा कि गठबंधन से हमें बहुमत मिल सकता है। जब फाइनल नतीजे आएंगे तो देखेंगे कि कहां हमें बहुमत मिलती है और कहां हमारी सरकार नहीं बनती।

                                                                            MARCH 02, 2023 / 10:53 AM IST

                                                                            Assembly Election Results 2023 Live: इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस आगे

                                                                            तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में बृहस्पतिवार को पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ई. वी. के. एस. ईलनगोवन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIDMK) के के. एस. थेन्नारासु से 6,000 से अधिक मतों से आगे हैं। मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई। ईलनगोवन को उपचुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) का समर्थन हासिल है।

                                                                              MARCH 02, 2023 / 10:48 AM IST

                                                                              Meghalaya Election Result live: NPP 17 सीटों पर आगे

                                                                              चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी अब तक कुल 59 सीटों में से 17 पर आगे चल रही है। मतगणना जारी, 47 सीटों पर रुझान आ चुके हैं।

                                                                                MARCH 02, 2023 / 10:39 AM IST

                                                                                Tripura Election Result live: BJP 18 सीटों पर आगे

                                                                                त्रिपुरा: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, BJP 18 सीटों पर, त्रिपुरा मोथा पार्टी 12 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 9 सीटों पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती अभी जारी है।

                                                                                  MARCH 02, 2023 / 10:29 AM IST

                                                                                  Nagaland Election Result live: नागालैंड के रुझान-

                                                                                  • BJP+ - 42
                                                                                  • NPF- 04
                                                                                  • Congress- 01
                                                                                  • NPP- 03
                                                                                  • OTH- 10
                                                                                    MARCH 02, 2023 / 10:29 AM IST

                                                                                    Meghalaya Election Result live: मेघालय के रुझान-

                                                                                    • NPP- 24
                                                                                    • BJP- 06
                                                                                    • Congress- 05
                                                                                    • OTH- 17
                                                                                    • TMC- 7
                                                                                      MARCH 02, 2023 / 10:28 AM IST

                                                                                      Tripura Election Result live: त्रिपुरा के रुझान

                                                                                      • BJP+ - 27
                                                                                      • LEFT+ - 20
                                                                                      • TIPRA- 11
                                                                                      • TMC- 1
                                                                                      • OTH- 1
                                                                                        MARCH 02, 2023 / 10:25 AM IST

                                                                                        Election Results 2023 Live Updates: कैसा है उपचुनाव के नतीजों का हाल

                                                                                        रामगढ़ (झारखंड) उपचुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJST) पार्टी आगे चल रही है।

                                                                                        चिंचवाड़ (पुणे, महाराष्ट्र) उपचुनाव में भाजपा आगे और कस्बा पेठ सीट (पुणे, महाराष्ट्र) पर कांग्रेस आगे चल रही है।

                                                                                          MARCH 02, 2023 / 10:23 AM IST

                                                                                          Nagaland Election Result live: नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 11 सीटों पर आगे

                                                                                          चुनाव आयोग की आंकड़े देखें, तो नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने एक सीट जीती है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक-एक सीट पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2-2 सीट से आगे चल रही है।

                                                                                            MARCH 02, 2023 / 10:20 AM IST

                                                                                            Meghalaya Election Result live: चुनाव आयोग के आंकड़े में NPP आगे

                                                                                            चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 11 सीटों से आगे चल रही है। BJP, कांग्रेस 3-3 सीटों पर और TMC 2 सीट पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है।

                                                                                              MARCH 02, 2023 / 10:11 AM IST

                                                                                              Nagaland Election Result live: CM नेफ्यू रियो उत्तरी अंगामी-द्वितीय सीट पर आगे

                                                                                              मौजूदा मुख्यमंत्री और NDPP उम्मीदवार नेफ्यू रियो शुरुआती रुझानों में उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।

                                                                                                MARCH 02, 2023 / 10:00 AM IST

                                                                                                Tripura Election Result live: चुनाव आयोग के आंकड़े में भी BJP आगे

                                                                                                चुनाव आयोग के अनुसार, BJP 12 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और टिपरा मोथा पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही है। विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है।

                                                                                                  MARCH 02, 2023 / 9:58 AM IST

                                                                                                  Tripura Election Result live: मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली सीट पर आगे

                                                                                                  मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार माणिक साहा शुरुआती रुझानों में टाउन बारडोवली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है। रुझानों में त्रिपुरा में BJP गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है।

                                                                                                    MARCH 02, 2023 / 9:54 AM IST

                                                                                                    Nagaland Election Result live: नगालैंड में शुरुआती रुझान NPP-BJP के सत्ता में आने के संकेत

                                                                                                    राज्य विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ NDPP-BJP गठबंधन नागालैंड में सत्ता की ओर बढ़ता दिख रहा है। TV चैनलों के रुझानों से संकेत मिलता है कि NDPP-BJP 40 से ज्यादा सीटों पर आगे थी, जबकि NPD ने छह सीटों पर शुरुआती बढ़त बना ली थी। मतगणना सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट से शुरू हुई थी।

                                                                                                      MARCH 02, 2023 / 9:28 AM IST

                                                                                                      Meghalaya Election Result 2023: शुरुआती रुझानों में TMC को बढ़त

                                                                                                      चुनाव आयोग के अनुसार गारो नेशनल काउंसिल के निकमन च मारक चोकपोट विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार मेघालय चुनाव में TMC 2 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                      इसके अलावा चुनाव आयोग के अनुसार, TMC के डॉ. राजेश एम मारक रोंगारा सिजू विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                        MARCH 02, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                                                        नागालैंड के रुझान-

                                                                                                        • BJP+ - 49
                                                                                                        • NPF- 07
                                                                                                        • Congress- 02
                                                                                                        • NPP- 02
                                                                                                        • OTH- 0
                                                                                                          MARCH 02, 2023 / 9:05 AM IST

                                                                                                          मेघालय के रुझान-

                                                                                                          • NPP- 11
                                                                                                          • BJP- 05
                                                                                                          • Congress- 07
                                                                                                          • OTH- 16
                                                                                                          • TMC- 20
                                                                                                            MARCH 02, 2023 / 9:04 AM IST

                                                                                                            LIVE चुनाव नतीजे: त्रिपुरा के रुझान-

                                                                                                            • BJP+ - 27
                                                                                                            • LEFT+ - 22
                                                                                                            • TIPRA- 11
                                                                                                            • TMC- 0
                                                                                                            • OTH- 0
                                                                                                              MARCH 02, 2023 / 9:00 AM IST

                                                                                                              Tripura Assembly Election Result 2023: 21 जगहों पर हो रही मतगणना

                                                                                                              अलग-अलग राजनीतिक दलों के 259 उम्मीदवारों के लिए 21 जगहों पर वोटों की गिनती हो रही है। राज्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, "मतगणना के करीब पांच से आठ राउंड होंगे। रुझान दोपहर के आसपास साफ होने की उम्मीद है।”

                                                                                                                MARCH 02, 2023 / 8:58 AM IST

                                                                                                                LIVE चुनाव नतीजे: अगरतला से सुदीप बर्मन को हराएंगे

                                                                                                                अगरतला से बीजेपी उम्मीदवार पपिया दत्ता, जो कांग्रेस के मजबूत नेता सुदीप रॉय बर्मन की सीट है। उन्होंने ने कहा कि इस बार अगरतला में बदलाव होगा। दत्ता ने कहा, “मैं सुदीप रॉय बर्मन को हरा दूंगा। कोई भी भारी नहीं है, कार्यकर्ता भारी हैं।"

                                                                                                                  MARCH 02, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                                                                  LIVE चुनाव नतीजे: नागालैंड में खुला BJP का खाता

                                                                                                                  भारतीय जनता पार्टी ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक सीट जीत ली। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने Akuluto विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। यहां BJP के KAZHETO ने पार्टी के लिए सीट निकाल ली है।

                                                                                                                    MARCH 02, 2023 / 8:37 AM IST

                                                                                                                    मेघालय में किसी को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान

                                                                                                                    पूर्वोत्तर के जिन तीन राज्यों के नतीजे गुरुवार को घोषित किए जाएंगे, उनमें एग्जिट पोल के मुताबिक, सबसे करीबी मुकाबला मेघालय में रहा है। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है, सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के 20 सीटों पर सिमटने की भविष्यवाणी की गई है। सत्ता में NPP की BJP थी, लेकिन इसबार दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। ऐसी संभावना है कि BJP की संख्या दो से बढ़कर छह हो सकती है। जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) 11 सीटों तक जीत सकती है।

                                                                                                                      MARCH 02, 2023 / 8:27 AM IST

                                                                                                                      नागालैंड विधानसभा चुनाव

                                                                                                                      नागालैंड में 85 प्रतिशत मतदान हुआ है और 60 सदस्य वाली विधानसभा के लिए 183 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) ने गठबंधन किया है और राज्य में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

                                                                                                                      बीजेपी ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि NDPP 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बीच, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) और कांग्रेस क्रमश: 22 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

                                                                                                                        MARCH 02, 2023 / 8:24 AM IST

                                                                                                                        मेघालय विधानसभा चुनाव

                                                                                                                        चुनाव आयोग ने 27 फरवरी को 59 सीटों के लिए चुनाव कराया था। HDR लिंगदोह सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के उम्मीदवार के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र का मतदान स्थगित कर दिया गया था।

                                                                                                                        राज्य के 60 निर्वाचन क्षेत्रों में से 36 निर्वाचन क्षेत्र खासी, जयंतिया हिल्स क्षेत्र में आते हैं, जबकि 24 निर्वाचन क्षेत्र गारो हिल्स क्षेत्र में हैं। मेघालय विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 15 मार्च को खत्म होगा।

                                                                                                                          MARCH 02, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                                                          नागालैंड में बीजेपी 10 पर आगे

                                                                                                                          नागालैंड के शुरुआती रुझानों को देखें, तो बीजेपी 10 सीटों पर आगे है, जबकि नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) 1 सीट पर आगे है।

                                                                                                                            MARCH 02, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                                                                            मेघालय में 6 सीटों पर NPP आगे

                                                                                                                            मेघालय के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 6 सीटों पर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NPP) आगे चल रही है। बीजेपी और TMC 2-2 सीटों पर आगे हैं।

                                                                                                                              MARCH 02, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                                                                              त्रिपुरा में 11 सीटों पर आगे बीजेपी


                                                                                                                              त्रिपुरा में शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही हैं। वामदल 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबिक टिपरा मोथा 5 सीटों पर आगे है।

                                                                                                                                MARCH 02, 2023 / 8:07 AM IST

                                                                                                                                त्रिपुरा का राजनीतिक फ्रंट

                                                                                                                                बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) त्रिपुरा में लगातार दूसरे कार्यकाल की मांग कर रहे हैं। 2018 में, इसी गठबंधन ने CPI (M) से सत्ता छीन ली थी, जो राज्य में तीस से ज्यादा सालों से राज करती आ रही थी।

                                                                                                                                60 सदस्य वाले सदन के लिए वोटों की गिनती सुबह सात बजे से होगी, जिसमें 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य में 89.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

                                                                                                                                  MARCH 02, 2023 / 8:06 AM IST

                                                                                                                                  उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती भी शुरू

                                                                                                                                  त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई।

                                                                                                                                  अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, रामगढ़ (झारखंड), इरोड पूर्व (तमिलनाडु), सागरदिघी (पश्चिम बंगाल) और कस्बा पेठ, महाराष्ट्र की चिंचवाड़ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हुई।

                                                                                                                                    MARCH 02, 2023 / 8:05 AM IST

                                                                                                                                    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में वोटों की गिनती शुरू

                                                                                                                                    तीन उत्तर-पूर्वी राज्यों - त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। त्रिपुरा में 60 सीट, मेघालय में 59 सीट और नागालैंड में 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे।

                                                                                                                                      MARCH 02, 2023 / 7:27 AM IST

                                                                                                                                      कुछ ही देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

                                                                                                                                      पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। आज यानी गुरुवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इसके कुछ ही देर बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इससे तस्वीर साफ होने लगेगी कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनने वाली है। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

                                                                                                                                        MARCH 02, 2023 / 7:26 AM IST

                                                                                                                                        मनीकंट्रोल में आपका स्वागत है। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधान सभा चुनाव की आज वोटों की गिनती हो रही है। पल-पल के अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए