Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पांच साल पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता गवां दी थी। जिसमें से मध्य प्रदेश को 15 महीने के बाद बीजेपी को फिर से सत्ता की चाबी मिल गई। 5 साल के बाद एक बार फिर से तीनों ही राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को उनकी परंपरागत सीट राजनांदगांव से टिकट दिया है। इस सीट पर वो 2008 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को बुधनी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
