CM Atishi Oath: आतिशी की हुई ताजपोशी, CM पद की ली शपथ, राजधानी की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं

AAP की ओर से घोषित नई कैबिनेट में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत भी शामिल हुए। राय, गहलोत, भारद्वाज और हुसैन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में भी मंत्री हैं

अपडेटेड Sep 21, 2024 पर 5:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CM Atishi Oath: आतिशी की हुई ताजपोशी, CM पद की ली शपथ

आप नेता आतिशी ने राज भवन में दिल्ली के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। LG वीके सक्सेना ने शनिवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ आतिशी राजधानी की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं और वह सबसे युवा मुख्यमंत्री भी होंगी। इसके साथ ही AAP ने लगातार चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाई।

उपराज्यपाल ने पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक मुकेश अहलावत, आतिशी मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं।

देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी


AAP की ओर से घोषित नई कैबिनेट में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत भी शामिल हुए। राय, गहलोत, भारद्वाज और हुसैन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में भी मंत्री हैं।

आतिशी देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री होंगी। इस दौरान AAP नेता आतिशी के माता-पिता तृप्ता वाही और विजय सिंह भी राजनिवास में मौजूद थे।

उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को बताया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

शपथ ग्रहण समारोह सादगी से हुआ

AAP के एक नेता के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह सादगी से हुआ, क्योंकि केजरीवाल के इस्तीफे के कारण पार्टी में माहौल ज्यादा अच्छा नहीं है और मंजूरियां मिलने में देरी के कारण तैयारियों के लिए बहुत कम समय मिला है।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में आतिशी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे।

कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं।

कौन हैं आतिशी: एक टीचर से दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर, 10 साल बाद राजधानी को मिली कोई महिला CM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।