आप नेता आतिशी ने राज भवन में दिल्ली के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। LG वीके सक्सेना ने शनिवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ आतिशी राजधानी की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं और वह सबसे युवा मुख्यमंत्री भी होंगी। इसके साथ ही AAP ने लगातार चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाई।
