Get App

Delhi's New CM: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, सीएम अरविंद केजरीवाल की लेंगी जगह

Delhi's New CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को सीएम पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे देंगे

Akhileshअपडेटेड Sep 17, 2024 पर 11:56 AM
Delhi's New CM: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, सीएम अरविंद केजरीवाल की लेंगी जगह
Delhi's New CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार (17 सितंबर) शाम को अपने पद से इस्तीफा देंगे

New Chief Minister of Delhi: अरविंद केजरीवाल के स्थान पर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में मंत्री आतिशी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी को दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने खड़े होकर स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों में आतिशी को एक प्रबल दावेदार माना जा रहा था। आतिशी के पास दिल्ली सरकार में शिक्षा, वित्त, लोक निर्माण विभाग, राजस्व और सेवाएं समेत अधिकतम संख्या में विभाग हैं।

आतिशी को केजरीवाल का करीबी भी माना जाता है। वह पार्टी की सीनियर प्रवक्ता भी हैं, जो आप सरकार और केजरीवाल का बचाव करती हैं। वह अपने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधती हैं। केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे देंगे।

आज इस्तीफा देंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी मंगलवार (17 सितंबर) को इस्तीफा देंगे। उससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की साढ़े 11 बजे बैठक हुई, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे। इसी दौरान उनके इस्तीफा सौंपने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें