Baba Siddique Murder: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की बाबा सिद्दीकी की हत्या! सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, सलमान खान से जोड़े तार

66 साल के सिद्दीकी को मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के ठीक बाहर तीन लोगों ने घेर लिया और शनिवार रात को गोली मार दी। क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि दो आरोपियों - हरियाणा के करनैल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप, ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि वे बिश्नोई गैंग से हैं

अपडेटेड Oct 13, 2024 पर 5:10 PM
Story continues below Advertisement
Baba Siddique Murder: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की बाबा सिद्दीकी की हत्या! सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी का शूटआउट गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का काम था? सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि सिद्दीकी की हत्या के पीछे सलमान खान से उनके संबंध हैं। पुलिस ने कहा कि वो इन दावों की छानबीन कर रही है। मुंबई पुलिस के टॉप सूत्रों ने कहा, “हमने वायरल सोशल मीडिया पोस्ट देखी है। हम प्रामाणिकता और संदर्भ को वैरिफाई कर रहे हैं।” 66 साल के सिद्दीकी को मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के ठीक बाहर तीन लोगों ने घेर लिया और शनिवार रात को गोली मार दी।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया, “सिद्दीकी को गोली मारने के लिए इस्तेमाल की गई पिस्तौल एक कूरियर के जरिए आरोपी को भेजी गई थी। यह एक प्रीपेड ऑर्डर था।”

उन्होंने कहा, “पहले गणेशोत्सव के दौरान सिद्दीकी पर हमला करने की योजना थी, लेकिन वे इसे अंजाम नहीं दे सके। इससे पहले भी आरोपियों ने कई बार सिद्दीकी पर हमला करने की कोशिश की थी। मुंबई पुलिस मामले में मदद के लिए यूपी, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के साथ मिल कर काम कर रही ही।”


सूत्रों ने कहा, “अपराध स्थल से छह गोलियों के खोल बरामद किए गए। तीन गोलियां सिद्दीकी को लगीं, जबकि एक पीछे खड़े व्यक्ति को लगी। उनकी हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि दो आरोपियों - हरियाणा के करनैल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप, ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि वे बिश्नोई गैंग से हैं। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर है।

इस पोस्ट को देखते हुए सलमान खान की सुरक्षा तीन गुना बढ़ा दी गई है। अभिनेता के घर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है, जबकि उनके घर की ओर जाने वाली सड़क के हर कोने पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

बिश्नोई ने खुलेआम दी सलमान को धमकी

अभिनेता सलमान खान पर 1998 में अपनी फिल्म - हम साथ-साथ हैं - की शूटिंग के दौरान राजस्थान में दो काले हिरणों का शिकार करने और उन्हें मारने का आरोप लगाया गया था। उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। काले हिरणों को बिश्नोई समुदाय पवित्र मानता है, बिश्नोई इसी समुदाय से आते हैं।

2023 में तिहाड़ जेल से अपने इंटरव्यू में बिश्नोई ने कैमरे पर कहा था कि उसकी जिंदगी का ही मकसद सलमान खान को मारना है।

बिश्नोई ने इंटरव्यू में कहा था, “हमें पैसा नहीं चाहिए। हम बस यही चाहते हैं कि वो हमारे समुदाय के मंदिर में आएं और हमसे माफी मांगें। उन्होंने काले हिरण का शिकार करके मेरे पूरे समुदाय को अपमानित किया। उनके खिलाफ एक मामला भी है, लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया है।”

31 साल का बिश्नोई कई हत्या और जबरन वसूली के मामलों में शामिल है। वो तब सुर्खियों में आया, जब उसके सहयोगी बरार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली और कहा कि उसने बिश्नोई के साथ हमले की योजना बनाई थी, जो उस समय तिहाड़ में था।

अप्रैल में, अभिनेता सलमान खान के बांद्रा में घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। बाद में दोनों संदिग्धों ने बिश्नोई गिरोह से अपने संबंध होने की बात कबूल कर ली।

बाबा सिद्दीकी के शूटरों को प्रीपेड कूरियर के जरिए मिली थी पिस्तौल, पंजाब जेल में हुई थी एक-दूसरे से मुलाकात!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।