Get App

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या का तीसरा आरोपी पुणे से गिरफ्तार, भाड़े पर हायर किए थे शूटर

Baba Siddique Murder: ऐसा माना जाता है कि वह प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक था, जिसने साजिश में फरार शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को शामिल किया था। आगे की जांच चल रही है। अब तक महाराष्ट्र नेता की हत्या में शामिल तीन में से दो शूटरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2024 पर 10:59 PM
Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या का तीसरा आरोपी पुणे से गिरफ्तार, भाड़े पर हायर किए थे शूटर
Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या का तीसरा आरोपी पुणे से गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की एक टीम ने रविवार को NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 28 साल के प्रवीण लोनकर के रूप में हुई है, जिसे पुणे से पकड़ा गया। ऐसा माना जाता है कि वह प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक था, जिसने साजिश में फरार शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को शामिल किया था। आगे की जांच चल रही है। अब तक महाराष्ट्र नेता की हत्या में शामिल तीन में से दो शूटरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है।

एक वेकेशन कोर्ट ने आज दोनों आरोपियों - गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक शूटर अब भी फरार है। PTI के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि इस बीच, मुंबई पुलिस भी राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध की तलाश में मध्य प्रदेश पहुंची।

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्दीकी की कल बांद्रा में उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बाबा सिद्दीकी की हत्या कैसे हुई?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें