Bihar CBI Raid: बिहार में आज फ्लोर टेस्ट से पहले CBI रेड, RJD MLC सुनील सिंह, सांसद अशफाक करीम के घर पर पड़े छापे

Bihar CBI Raid: पटना में RJD एमएलसी सुनील सिंह के घर पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी चल रही है। वहीं खबर ये भी है कि राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के घर पर भी छापेमारी हो रही है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 10:15 AM
Story continues below Advertisement
बिहार में RJD MLC सुनील सिंह के घर CBI की रेड

Bihar CBI Raid: बिहार में बुधवार की सुबह CBI रेड के साथ हुई है। खबरों के मुताबिक, CBI तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Parasad Yadav) से जुड़े कथित 'रेलवे नौकरियों (Railway Job Scam) के लिए जमीन' मामले में बिहार में छापेमारी कर रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पटना में RJD एमएलसी सुनील सिंह (Sunil Singh) के घर पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी चल रही है। वहीं खबर ये भी है कि राज्यसभा सांसद अशफाक करीम (Ashfaque Karim) के घर पर भी छापेमारी हो रही है।

बता दें कि MLC सुनील कुमार राष्ट्रीय जनता दल के कोषाध्यक्ष और बिहार स्टेट कोआपरेटिव मार्केटिंग लिमिटेड (BISCOMAUN) के चेयरमैन भी हैं। हालांकि, छापेमारी से जुड़ी अधिकारिक और ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है।


वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य विधानसभा में 'महागठबंधन' सरकार का बहुमत साबित करेंगे। नीतीश की JDU ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया और इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस (Congress) सहित दूसरे दलों के साथ सरकार बना ली थी।

बिहार: गया के विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी की एंट्री पर बवाल, नीतीश सरकार पर हमलावर हुई BJP

हालांकि, नीतीश कुमार की सरकार के पास 165 विधायकों का समर्थन है, जिससे फ्लोर टेस्ट केवल एक औपचारिकता है। वर्तमान में, बिहार विधानसभा में कुल 242 सीट हैं और बहुमत साबित करने के लिए 121 की जरूरत है।

ANI के मुताबिक, RJD MLC और BISCOMAUN पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने घर पर CBI छापे पर कहा, "यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर से विधायक उनके पक्ष में आएंगे।"

ED, CBI नहीं BJP की रेड कहिए- RJD

RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है। आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें BJP की रेड कहिए। ये संगठन BJP के लिए काम करती है।"

मनोज झा ने आगे कहा, "कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा, जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी जद में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं हैं।"

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 24, 2022 9:06 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।