विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी संसदीय बोर्ड ने सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), मणिपुर (Manipur) और गोवा (Goa) विधानसभा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों (central observers and co-observers) की नियुक्ति की।
