BJP नेता भूपेंद्र यादव का कहना है कि बिहार में वामपंथी उग्रवादी RJD के जरिए अपना विस्तार करना चाहते हैं। भूपेंद्र यादव, मनोज तिवारी और संजय जायसवाल ने आज बिहार चुनाव के लिए ई कमल वेबसाइट और कैंपेन गीत मोदी जी की लहर जारी किया। BJP के कैंपेन गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ को फीचर किया गया है। इसी कार्यक्रम के मौके पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि RJD की लीडिरशिप कमजोर है और अल्ट्रा लेफ्ट ताकतें इसका फायदा उठाना चाहती हैं। इस मौके पर BJP ने ekamal वेबसाइट भी लॉन्च की है।

कैंपेन गीत पर  फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने जताई आपत्ति

बता दें कि बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए एक गाना बिहार में ई बा लॉन्च किया है। इस गाने में बिहार में अपने विकास कार्यों को बताने का प्रयास बीजेपी की तरफ से किया गया है। अब इस गीत पर फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने आपत्ति जतायी है। अनुभव सिन्हा ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए एक कैंपेन गीत लॉन्च किया है ये सीधा सीधा मेरे गीत बंबई में का बा की नकल है जिसको मैंने 6 हफ्ते पहले जारी किया था। इस गीत के मेरे पास 100  फीसदी  कॉपीराइट हैं। बीजेपी सरकार में है और इस तरह से दूसरे के कॉपीराइट का सम्मान न करना बिल्कुल गलत है। किसी ने मुझसे इजाजत तक नहीं ली है।

बिहार चुनाव में वादों की बहार
 
इधर RJD,कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के महागठबंधन ने बिहार में 10 लाख नौकरियों का वादा किया है। महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का विकास करने के लिए डॉनल्ड ट्रंप नहीं आएंगे। नीतीश और मोदी ने सिर्फ वादे किए, महागठबंधन बिहार में बेरोजगारी दूर करने के तमाम उपाय करेगा। तेजस्वी यादव ने कर्जमाफी और छात्रों, महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का भी एलान किया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।