बिहार विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार काबिज हुई बीजेपी, विजय कुमार सिन्हा बने स्पीकर

बिहार में स्पीकर पद के लिए चुनाव के बीच आज भारी हंगामा हुआ और बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लग गई।

अपडेटेड Nov 26, 2020 पर 11:43 AM
Story continues below Advertisement

बिहार विधानसभा में आज एक नई बात हुई। ऐसा पहली बार हुआ जब कोई बीजेपी विधायक यहां पर विधानसभा की कुर्सी पर काबिज हुआ है। बिहार में स्पीकर पद के लिए चुनाव के बीच आज भारी हंगामा हुआ और बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लग गई। एनडीए उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।

विजय  कुमार सिन्हा उन्होंने विरोधी दल के अवध बिहारी चौधरी को हरा दिया है। विधानसभा के सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना है। सदन के 126 सदस्यों ने विजय सिन्हा के पक्ष में वोट दिया। इससे पहले वॉयस वोटिंग में भी विजय सिन्हा की जीत हुई। इसके बाद अब मत विभाजन से अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।

ऐसा पहली बार है जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी से कोई स्पीकर बना है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पर निर्विचित होने वाले विजय सिन्हा पहले भाजपा विधायक हैं। इससे पहले कभी भी बिहार में भारतीय जनता पार्टी का स्पीकर नहीं बना था। विजय कुमार सिन्हा ने राजद के विधायक अवध बिहारी सिंह को पटखनी देकर यह खिताब अपने नाम किया है।

इससे पहले आज विधानसभा के सत्र की शुरुआत जबर्दस्त हंगामे से हुई. स्पीकर का चुनाव होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया. सदन के शुरू होते ही AIMIM अध्यक्ष अखतरुल ईमान का बयान आया कि अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से हो। जीतन राम मांझी ने इनकी बात का समर्थन किया लेकिन साथ ही ये भी कहा कि विधायक ही स्पीकर का चुनाव करेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।