Get App

"2024 में BJP को कोई हरा नहीं सकता लेकिन...", बीजेपी स्थापना दिवस पर PM मोदी का कार्यकर्ताओं को संदेश

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 43वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 के आम चुनावों में कोई भी BJP को हरा नहीं सकता है, लेकिन पार्टी को चुनाव से परे जाना चाहिए और लोगों का दिल जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए। हमें बीजेपी को 21वीं सदी की पार्टी बनाना है। पीएम नई दिल्ली में पार्टी के स्थापना दिवस पर बोल रहे थे

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 06, 2023 पर 12:10 PM
"2024 में BJP को कोई हरा नहीं सकता लेकिन...", बीजेपी स्थापना दिवस पर PM मोदी का कार्यकर्ताओं को संदेश
BJP Foundation Day: पीएम मोदी ने भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया

केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 43वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी संस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक संस्कृति प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने की है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह बात सही है कि 2024 में बीजेपी के कोई हरा नहीं सकता है। लेकिन हमें चुनाव के साथ लोगों का दिल भी जीतना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "2024 के आम चुनावों में कोई भी BJP को हरा नहीं सकता है, लेकिन पार्टी को चुनाव से परे जाना चाहिए और लोगों का दिल जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए। हमें बीजेपी को 21वीं सदी की पार्टी बनाना है।"

विपक्ष पर बोला हमला

भारत को लोकतंत्र की जननी करार देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शुरू से ही बीजेपी की आस्था जनता के विवेक पर रही है और दिनों दिन वह आस्था और मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया। बीजेपी लोकतंत्र के अमृत से पोषित है। बीजेपी देश के लोकतंत्र एवं उसके संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें