Get App

'अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रच रही BJP', मनीष सिसोदिया के इन आरोपों पर बोले मनोज तिवारी- मुझे केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह ‘खुली धमकी’ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2022 पर 12:44 PM
'अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रच रही BJP', मनीष सिसोदिया के इन आरोपों पर बोले मनोज तिवारी- मुझे केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है
मनीष सिसोदिया BJP पर लगाया अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप

दिल्ली (Delhi) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बहुत गंभीर आरोप लगाया है। मनीष ने गुजरात (Gujarat Elections 2022) और दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव (MCD Elections) में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने इसके साथ ही इस मामले में जांच की मांग की और कहा कि वह चुनाव आयोग (EC) के सामने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे।

सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने केजरीवाल के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह ‘खुली धमकी’ है।

उन्होंने कहा, "उनकी भाषा अरविंद केजरीवाल की हत्या के लिए रची जा रही साजिश की ओर इशारा करती है। हम इस धमकी के लिए मनोज तिवारी को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग करते हैं।"

मनोज तिवारी ने इन आरोपों के जवाब में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें