हैदराबाद: पैगंबर मुहम्मद पर विवादित बयान देने के आरोप में BJP विधायक राजा सिंह गिरफ्तार

टी राजा पर आरोप है कि उन्होंने पैगंबर मुहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन पर यह आरोप है कि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ जारी अपने बयान में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 11:38 AM
Story continues below Advertisement
राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद में सोमवार को भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे

तेलंगाना पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक टी. राजा सिंह (BJP MLA Raja Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। बीजेपी विधायक ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग गुस्से में थे। हैदराबाद में सोमवार को भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारी विरोध-प्रदर्शन के बाद मंगलवार सुबह उन्हें तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद से हिरासत में ले लिया। पैगंबर मुहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें दी गई थीं।

कई मुस्लिम संगठन और सैकड़ों लोग सड़कों पर जमा हो गए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सिर तन से जुटा नारे भी लगाए। कई प्रदर्शनकारियों को इस दौरान हिरासत में लिया गया है। लोगों ने मांग की है कि टी राजा सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।


ये भी पढ़ें- Shivnath Express: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नागपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी

मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को बाधित करने की धमकी देने के दौरान टी राजा ने पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक बयान दिया है। हैदराबाद दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए विधायक राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

अधिकारी ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। धारा 295 (a), 153 (a) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।