Shivnath Express: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नागपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी

बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन नागपुर जा रही थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 10:15 AM
Story continues below Advertisement
बीते 12 घंटों में हुआ ये दूसरा रेल हादसा है। इससे पहले भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक हादसा हुआ था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र के नागपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस (Shivnath Express Train) ट्रेन छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ (Dongargarh in Chhattisgarh) में मंगलवार तड़के पटरी से उतर गई। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवनाथ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गए। खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन नागपुर जा रही थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।

रेलवे के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि ट्रेन के इंजन के बाद की दो बोगियों के पांच पहिए देर रात 3 बजकर 42 मिनट पर डोंगरगढ़ यार्ड में पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि ट्रेन छत्तीसगढ़ में कोरबा से नागपुर में इतवारी जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। यात्रियों के नाश्ते-पानी के लिये इंतजाम किया गया है।


ये भी पढ़ें- Delhi’s Robinhood: दिल्ली के इस चोर ने अमीरों को लूटा, गरीबों को बांटा, जहांगीरपुरी में ‘रॉबिनहुड’ नाम से है मशहूर

आपको बता दें कि बीते 12 घंटों में हुआ ये दूसरा रेल हादसा है। इससे पहले भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक हादसा हुआ था, जहां विजयनगरम जा रही एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सोमवार रात करीब 8.35 बजे हुई, जब ट्रेन चक्रधरपुर डिवीजन से भुवनेश्वर और कटक के रास्ते विजयनगरम जा रही थी। इस हादसे के बाद कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।