भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) को प्रदेश में 15 सितंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha by-election) के लिए उम्मीदवार बनाया है। ये उपचुनाव 15 सितंबर को होगा। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के कारण ये सीट खाली हुई है और उपचुनाव जरूरी हो गया है। दुबे BJP से ही राज्यसभा सदस्य थे। इस सीट का कार्यकाल नवंबर 2026 तक है।
